Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

‘राष्ट्रीय लॉजिस्टिकस नीति’ पर ज़ोनल स्तरीय कान्फ्ऱेंस करवाई

प्राकृतिक आपदाओं के उचित प्रबंधन और अंतर एजेंसी तालमेल सम्बन्धी मुद्दों को प्रभावी ढंग से हल करने के समर्थ होगी नयी नीति : घनश्याम थोरी

Punjab Admin, Ghanshyam Thori, National Logistics Policy,PHD Chamber of Commerce & Industry, Central Warehousing Corporation
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Dec 2022

Last updated on: Dec 06, 2022, 00:00 IST

राज्य की बेहतरी के लिए नीति को अपनाने, भाईवालों को जागरूक करने, मंत्रालयों/विभागों की भूमिका की रूपरेखा तैयार करने और निगरानी करने योग्य मापदण्डों को विकसित करने के मद्देनजऱ आज पी. एच. डी. चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री, चंडीगढ़ में ’राष्ट्रीय लॉजिस्टिक नीति’ पर ज़ोनल स्तरीय कान्फ्ऱेंस करवाई गई। 

पंजाब के ख़ाद्य और सिवल सप्लाईज़ विभाग के डायरैक्टर श्री घनश्याम थोरी, आई.ए.एस. ने क्षेत्रीय दफ़्तर, भारतीय खाद्य निगम, पंजाब रीजन की तरफ से डी.एफ.पी.डी., डी.पी.आई.आई.टी., पंजाब सरकार और केंद्रीय वेयरहाऊसिंग कॉरपोरेशन( सी. डब्ल्यू. सी.) के सहयोग के साथ करवाई गयी इस कान्फ्ऱेंस की अध्यक्षता की।

राष्ट्रीय लॉजिस्टिकस नीति के व्यापक दृष्टिकोण के बारे गहराई से जानकारी देते हुए श्री घनश्याम थोरी ने यह भी स्पष्ट किया कि किस तरह पेश की नयी नीति प्राकृतिक आपदाओं के उचित प्रबंधन और अंतर- एजेंसी तालमेल सम्बन्धी मुद्दों को बेहतर ढंग से निपटने में कारगर और प्रभावी सिद्ध हो सकती है। उन्होंने इस सम्बन्ध में आगे बताया कि कैसे यह नीति न सिर्फ़ निजी क्षेत्र के लिए लाभदायक होगी, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा ढांचे को मज़बूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

डायरैक्टर (स्टोरेज), डी.एफ.पी.डी., श्री मातेश्वरी पी. मिश्रा, ने राष्ट्रीय लॉजिस्टिकस नीति को मज़बूत करने, सिलो और गति शक्ति टर्मिनल बनाने और परिवहन की कुल लागत को घटाने के लिए डीऐफपीडी द्वारा की पहलकदमियों के बारे विस्तार से अवगत करवाया।डायरैक्टर, डी.पी.आई.आई.टी. श्री अरविन्द पांडे ने व्यापक लॉजिस्टिक्स एक्शन प्लान और इसको लागू करने सम्बन्धी अलग-अलग पड़ावों के बारे बताया। 

उन्होंने आगे अलग-अलग राज्यों में लॉजिस्टिक ऐज़ के आंकड़े सांझा करते हुए कहा कि पंजाब, आंध्रा प्रदेश, असम, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात और हरियाणा भी उपलब्धियों में शामिल हैं।जनरल मैनेजर, सी. डब्ल्यू. सी., श्री पी. के. साअ ने 2024-25 तक 112.50 लाख वर्ग फुट की वेयरहाऊसिंग क्षमता बढ़ाने के बारे जानकारी दी, जोकि लॉजिस्टिकस प्रबंधन के लिए आधुनिक प्रौद्यौगिकी का प्रयोग करेगा। 

उन्होंने देश भर में 35 स्थानों पर लागू किये जाने वाले मल्टी-माडल लॉजिस्टिक्स प्रोग्राम जैसी पहलकदमियों के बारे भी रौशनी डाली और अलग-अलग स्टोरेज क्षमता जैसे कि कोल्ड स्टोरेज आदि के साथ वेयरहाऊसिंग नैटवर्क का विस्तार करने सम्बन्धी सी. डब्ल्यू. सी. की योजनाओं के बारे भी अवगत करवाया।

श्री असीम छाबड़ा, जी. एम. (सीलो), एफ. सी. आई. मुख्यालय ने देश भर में 249 स्थानों पर 111.125 लाख मीट्रिक टन क्षमता के लिए सीलो एंड हब एंड सपोक माडल समेत वेयरहाऊसिंग के अलग-अलग पहलूओं का जि़क्र किया, जो रेल लिंकड हब सिलोज़ के साथ जुड़े उपभोग और खरीद वाले क्षेत्र के लिए विकसित किये जाने वाले स्टैंडअलोन स्पोक सिलोज़ का एक नैटवर्क होगा।

राज्य वाणिज्य विभाग, हरियाणा के सलाहकार श्री अखिल गुप्ता ने अपनी पेशकारी के द्वारा हरियाणा लॉजिस्टिकस, वेयरहाऊसिंग और रिटेल नीति और हरियाणा को एक ग्लोबल लॉजिस्टिकस, वेयरहाऊसिंग और रिटेल हब बनाने सम्बन्धी उनके मिशन के बारे रौशनी डाली।पंजाब राज्य लघु उद्योग और निर्यात निगम के प्रतिनिधियों ने पंजाब में प्रधान मंत्री गति- शक्ति के अधीन राज्य स्तरीय संस्थागत ढांचे ( एस. एल. आई. एफ.) के बारे चर्चा की।

उन्होंने बताया कि पंजाब को 2018 से 2021 तक के सभी एल. ई. ए. डी. एस. (लीडज़) सर्वेक्षणों में तीसरा रैंक दिया गया है।मिस भावना जैन, डी.ओ.एम., डी.आर.एम. अफसर, दिल्ली ने अपनी पेशकारी के ज़रिये 2031 तक माल ढुलाई में 45 प्रतिशत माडल शेयर प्राप्त करने के बारे अपने दृष्टिकोण को सांझा किया।

कान्फ्ऱेंस के उपरांत भाग लेने वाले सभी विभागों के बीच पैनल चर्चा की गई और अंत में सवाल-जवाब का सैशन भी करवाया गया।डायरैक्टर स्टोरेज, डी.एफ.पी.डी., श्री मातेश्वरी पी. मिश्रा ने धन्यवाद करते हुये प्रोग्राम की समाप्ति की।

 

Tags: Punjab Admin , Ghanshyam Thori , National Logistics Policy , PHD Chamber of Commerce & Industry , Central Warehousing Corporation

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD