Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव

 

युवा विश्व मुक्केबाजी: रवीना सहित तीन मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल में

Sports News, Boxing, Boxer, Ravina, Youth World Boxing
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Nov 2022

Last updated on: Nov 19, 2022, 00:00 IST

मौजूदा एशियन यूथ चैंपियन रवीना (63 किग्रा) ने स्पेन के ला नुसिया में जारी आईबीए युवा पुरुष एवं महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2022 के चौथे दिन अपना क्लास और कौशल दिखाते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अंतिम-16 दौर के मुकाबले में रवीना का सामना हंगरी की वर्गा फ्रांसिस्का रोजी से था। 

भारतीय मुक्केबाज ने शुरूआत से ही अपना वर्चस्व कायम करते हुए पहले राउंड में जबरदस्त मुक्के मारे। दूसरे राउंड की शुरूआत भी वैसे ही हुई जैसे पहले राउंड की हुई थी। इस राउंड में भी रवीना अपने विरोधी पर हावी रहीं। नतीजतन, रेफरी को मुकाबला रोकना पड़ा और भारतीय मुक्केबाज विजयी घोषित हुईं। 

अन्य महिला मुक्केबाज- कुंजारानी देवी थोंगम (60 किग्रा) भी स्पेन की होर्चे मार्टिनेज मारिया को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराकर अंतिम-8 में पहुंच गईं। पुरुष मुक्केबाजों में मोहित (86 किग्रा) अपने प्रतिद्वंद्वी लिथुआनिया के टॉमस लेमानस के दूसरे राउंड में अयोग्य घोषित किए जाने के बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। 

साहिल चौहान (71 किग्रा) ने अंतिम-32 दौर के मुकाबले में अजरबैजान के डेनियल होलोस्टेंको को 5-0 से आसानी से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। निखिल (57 किग्रा) और हर्ष (60 किग्रा) हालांकि अंतिम-32 दौर के अपने-अपने मुकाबले हार गए। निखिल को कजाकिस्तान के कलिनिन इल्या से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि हर्ष को अर्मेनिया के एरिक लेरेल्यान के खिलाफ आरएससी के आधार पर हार मिली। 

टूर्नामेंट के पांचवें दिन अंतिम-16 दौर के मुकाबले में तीन महिलाओं सहित नौ भारतीय खेलेंगे। पुरुष वर्ग में विश्वनाथ सुरेश (48 किग्रा), जादू मणि सिंह (51 किग्रा), आशीष (54 किग्रा), वंशज (63.5 किग्रा), अमन राठौर (67 किग्रा) और दीपक (75 किग्रा) अपनी-अपनी चुनौती पेश करेंगे। इसी तरह महिला वर्ग में भावना शर्मा (48 किग्रा), तमन्ना (50 किग्रा) और हुइड्रोम ग्रिविया देवी (54 किग्रा) रिंग में उतरेंगी।

 

Tags: Sports News , Boxing , Boxer , Ravina , Youth World Boxing

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD