Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव

 

मोहम्मद हुसामुद्दीन और लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंचे

Sports News, Boxing, Boxer, Mohammad Hussamuddin, Lovlina Borgohain, Asian Elite Boxing
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Nov 2022

Last updated on: Nov 06, 2022, 00:00 IST

राष्ट्रमंडल खेलों के दो बार के कांस्य पदक विजेता भारत के मोहम्मद हुसामुद्दीन ने रविवार को जॉर्डन की राजधानी अम्मान में जारी 2022 एएसबीसी एशियाई एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इसी के साथ इस इवेंट में भारत की पदकों की संख्या और इजाफा हुआ है। 

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हुसामुद्दीन (57 किग्रा) का सामना दक्षिण कोरिया के हेंगसेओक ली से हुआ। दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी ने पहले राउंड में फ्रंट फुट पर शुरूआत की और क्लीन पंचों के साथ सामने आए इस राउंड के अधिकांश समय में भारतीय खिलाड़ी को हावी होने से रोके रखा। 

एक चौंकाने वाली हार को अपनी ओर आता देख 2022 राष्ट्रमंडल कांस्य पदक विजेता हुसामुद्दीन ने अपने अनुभव का उपयोग शानदार वापसी के लिए किया और उलटफेर की ऐसी किसी भी संभावना को खारिज कर दिया। हुसामुद्दीन अगले दो राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5-0 के एकतरफा अंतर से जीत हासिल की और भारत की झोली में एक और पदक पक्का कर दिया। 

हुसामुद्दीन का सामना 10 नवंबर को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में 2021 विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता सेरिक टेमिर्ज़ा से होगा। एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 2022 थाईलैंड ओपन के स्वर्ण पदक विजेता अनंत चोपडे (54 किग्रा) किर्गिस्तान के सीडेकमातोव संझाई के खिलाफ अपने श्रेष्ठ प्रयास के बावजूद 0-4 की हार के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गए। 

बाद में आज रात पांच बार के एशियाई चैंपियनशिप पदक विजेता शिव थापा (63.5 किग्रा), अमित कुमार (67 किग्रा), गोविंद कुमार साहनी (48 किग्रा), मोनिका (48 किग्रा) और सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में भाग लेंगे। शनिवार की देर रात अंकुशिता बोरो (56 किग्रा) और लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 

बोरो ने जापान की सुबाता अर्सिया को हराया जबकि लवलीना ने कजाकिस्तान की वेलेंटीना खलजोवा के खिलाफ अपनी श्रेष्ठता साबित की। किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में पहली बार 75 किग्रा भार वर्ग में लड़ रहीं लवलीना को 2016 विश्व चैंपियन खलजोवा के खिलाफ 3-2 के विभाजित फैसले के आधार पर जीत हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। 

पांच भारतीय पुरुष मुक्केबाज - नरेंद्र (प्लस 92 किग्रा), नवीन कुमार (92 किग्रा), लक्ष्य चाहर (80 किग्रा), सुमित (75 किग्रा) और सचिन (71 किग्रा) सोमवार को सेमीफाइनल में पहुंचने का दावा पेश करने के लिए रिंग में उतरेंगे। इस वैश्विक प्रतियोगिता में 27 देशों के 267 शीर्ष मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं।

 

Tags: Sports News , Boxing , Boxer , Mohammad Hussamuddin , Lovlina Borgohain , Asian Elite Boxing

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD