Monday, 13 May 2024

 

 

खास खबरें जसवां परागपुर से था बिकाऊ विधायकों का चौकीदार, होशियार के खोलूंगा चिट्ठे : सुखविंदर सिंह गुरजीत सिंह औजला के पक्ष में अटारी में विशाल सभा आयोजित सम्मान के नहीं, ब्रीफ़केस में रखे सामान के भूखे थे दागी : सुखविंदर सिंह सुक्खू मालवे को रेल लिंक के माध्यम से चंडीगढ़ से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा : मीत हेयर मैं दोबारा जेल चला गया तो भाजपा वाले फ्री बिजली, पानी और इलाज रोक देंगे- केजरीवाल गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रत्याशी के हक में मोहाली में वोटरों से मांगा वोट अपना वोट डालते समय 1 जून 1984 को याद रखना: सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से कहा लोगों को गुमराह करने की बजाए विकास की बात करें कांग्रेस, भाजपा व आप : एन.के.शर्मा चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील अगर किसी ने मोदी शाह की जोड़ी को हराया है तो वह पंजाब की जनता है : गुरजीत सिंह औजला मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा

 

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने ताबो में सेब दिवस एवं किसान मेले में किसानों से किया संवाद

आदर्श खाद्य प्रसंस्करण इकाई का शुभारम्भ किया

Rajendra Vishwanath Arlekar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, Apple Day and Kisan Mela, Krishi Vigyan Kendra, Tabo
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लाहौल-स्पीति , 06 Oct 2022

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज लाहौल-स्पीति जिला के ताबो स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में ‘सेब दिवस एवं किसान मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा किसानों के साथ सीधा संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यहां के किसानों ने परम्परागत कृषि पद्धति को अभी भी संरक्षित रखा है जो हम सभी के लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि कुल्लू दशहरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनसे प्रदेश में प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी ली है। राज्यपाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उनसे इस दिशा में विशेष प्रयास करने को कहा ताकि हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक खेती में देश के अग्रणी राज्य के रूप में उभर सके। उन्होंने किसानों से इस दिशा में आगे आने और आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने कहा कि जनजातीय जिलों में प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों के अनुभवों से अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को सरकार और प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। 

इस अवसर पर राज्यपाल ने 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित आदर्श खाद्य प्रसंस्करण इकाई का लोकार्पण भी किया। इस इकाई में सेब और अन्य स्थानीय फसलों के उत्पाद तैयार किए जाएंगे। इस इकाई के माध्यम से किसानों और स्वयं सहायता समूहों को काफी लाभ मिलेगा। इससे किसान बेहतर उत्पाद बनाने और इन्हें  कम से कम समय में बाजार तक पहुंचाने में सक्षम होंगे।

राज्यपाल ने केंद्र के परिसर का भी निरीक्षण किया और सेब की फसल की जानकारी हासिल की। उन्होंने ‘पिति शिंगपा’ पुस्तक का विमोचन भी किया। इससे पहले डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश्वर चंदेल ने राज्यपाल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि फसलों में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशकों का स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक कृषि पद्धतियों को ही अपनाने का आग्रह किया और कहा कि इससे पर्यावरण को भी बचाया जा सकता है।

इस अवसर पर क्षेत्र के किसानों ने राज्यपाल के साथ अपने अनुभव भी साझा किए। राज्यपाल ने कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर उपमण्डलाधिकारी अभिषेक वर्मा और गुनजीत सिंह चीमा, पुलिस अधीक्षक रोहित मृगपुरी, विस्तार केन्द्र के निदेशक डॉ. इन्द्र देव, केन्द्र प्रमुख ताबो डॉ. सुधीर वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Rajendra Vishwanath Arlekar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Apple Day and Kisan Mela , Krishi Vigyan Kendra , Tabo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD