Sunday, 26 May 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस संयुक्त सचिव रविंदर सिंह त्यागी हुए भाजपा में शामिल अब संजय टंडन का समर्थन करने दिव्यांग भी आये आगे तिवारी का चुनाव प्रचार भ्रामक और अराजकता का प्रतीक : रविंद्र पठानिया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खडूर साहिब से आप उम्मीदवार लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार गोल्डन टेंपल को बनाया जायेगा ग्लोबल सेंटर : राहुल गांधी पंजाब में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, चिंता का विषय: विजय इंदर सिंगला विजय इंदर सिंगला ने जारी किया घोषणापत्र, क्षेत्र के लिए किये कई वादे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान तेज किया, मुख्य मुद्दों की अनदेखी करने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आलोचना की भाजपा द्वारा बिट्टू को खारिज करने पर, वड़िंग को अपने ‘मित्र’ बिट्टू के लिए बुरा लगा सीएम भगवंत मान ने राजासांसी, अजनाला और मजीठा में कुलदीप धालीवाल के लिए किया प्रचार, अमृतसर के लोगों ने भारी वोटों से आप को जीत दिलाने का किया वादा "Omjee's सिने वर्ल्ड और सरताज फिल्म्स ने नई फिल्म 'अपना अरस्तू' का फर्स्ट लुक पोस्टर किया साझा।" नई खेल नीति के आ रहे हैं अच्छे नतीजे, पेरिस ओलिंपिक में चमकेंगे पंजाबी खिलाड़ी: मीत हेयर पंजाब के कई लोकसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी को मिली मजबूती, विपक्षी पार्टियों के आधा दर्जन से ज्यादा बड़े नेता आप में शामिल आप-कांग्रेस और भाजपा जाति और साम्प्रदायिक आधार पर लोगों का ध्रुवीकरण कर रहे: सुखबीर सिंह बादल सांसद संजीव अरोड़ा ने डॉ. सुरजीत पातर के घर जाकर पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की जिला वासियों के घरों की रसोई तक पहुंचा वोटर जागरूकता अभियान अनुमति मिले, तो 24 घंटे में महिलाओं को डालेंगे 1500 रुपएः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आप की 300 यूनिट मुफ्त वाली बिजली गुल, बिजली कटों से कराह रहे लोगः परनीत कौर बारादरी गार्डन में जयइंद्र कौर ने लोगों से मांगे भाजपा के लिए वोट अमृतपाल और सिमरनजीत सिंह मान जैसे लोग पंजाब के लिए खतरा : डॉ. सुभाष शर्मा कांग्रेस, भाजपा व आप का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब: एन.के.शर्मा

 

ब्रह्मज्ञान को जानना ही मुक्ति नहीं उसे प्रतिपल जीना वास्तविक मुक्ति है

Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 17 Aug 2022

‘‘ब्रह्मज्ञान को जीवन का आधार बनाकर निरंकार से जुड़े रहना और मन में उसका प्रतिपल स्मरण करते हुए, सेवा भाव को अपनाकर जीना ही वास्तविक भक्ति है। पुरातन संतों एवं भक्तों का जीवन भी ब्रह्मज्ञान से जुड़कर ही सार्थक हो पाया हैं।  यह उक्त उद्गार निरंकारी सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज ने ‘मुक्ति पर्व’समागम के अवसर पर लाखों की संख्या में एकत्रित विशाल जन-समूह को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। यह जानकारी श्रीमति राजकुमारी मेम्बर इंचार्ज प्रेस एवं पब्लिसिटी विभाग संत निरंकारी मण्डल ने दी।

सत्गुरू माता जी ने आशीर्वाद देते हुए फरमाया कि ‘‘ब्रह्मज्ञान को जानना ही मुक्ति नहीं अपितु उसे प्रतिपल जीना ही वास्तविक मुक्ति है। यह अवस्था निरंकार को मन में बसाकर उसके रंग में रंगकर ही संभव है क्योंकि ब्रह्मज्ञान की दृष्टि से जीवन की दशा एवं दिशा एक समान हो जाती है। जीवन में आत्मिक स्वतंत्रता के महत्व को सत्गुरू माता जी ने उदाहरण सहित बताया कि जिस प्रकार शरीर में जकड़न होने पर उससे मुक्त होने की इच्छा होती है उसी प्रकार हमारी आत्मा तो जन्म जन्म से शरीर में बंधन रूप में है और इस आत्मा की मुक्ति केवल निरंकार की जानकारी से ही संभव है। 

जब हमें अपने निज घर की जानकारी हो जाती है तभी हमारी आत्मा मुक्त अवस्था को प्राप्त कर लेती है। उसके उपरांत ब्रह्मज्ञान की दिव्य रोशनी मन में व्याप्त समस्त नकारात्मक भावों को मिटाकर भयमुक्त जीवन जीना सिखाती है और तभी हमारा लोक सुखी एवं परलोक सुहेला होता है। ब्रह्मज्ञान द्वारा कर्मो के बंधनों से मुक्ति संभव है क्योंकि इससे हमें दातार की रजा में रहना आ जाता है। जीवन का हर पहलू हमारी सोच पर ही आधारित होता है जिससे उस कार्य का होना न होना हमें उदास या चिंतित करता है अतः इसकी मुक्ति भी निरंकार का आसरा लेकर ही संभव है।

संत निरंकारी मिशन द्वारा प्रतिवर्ष 15 अगस्त, अर्थात् ‘स्वतंत्रता दिवस’ को ‘मुक्ति पर्व’ के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन जहां पराधीनता से मुक्त कराने वाले भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया जाता है वहीं दूसरी ओर आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से प्रत्येक जीव आत्मा को सत्य ज्ञान की दिव्य ज्योति से अवगत करवाने वाली दिव्य विभूतियों शहनशाह बाबा अवतार सिंह जी, जगत माता बुद्धवंती जी, निरंकारी राजमाता कुलवंत कौर जी, सत्गुरू माता संविदर हरदेव जी एवं अन्य भक्तों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन से सभी भक्तों द्वारा प्रेरणा प्राप्त की जाती है।

15 अगस्त, 1964 से ही यह दिन जगत माता बुद्धवंती जी और तत्पश्चात् 1970 से शहनशाह बाबा अवतार सिंह जी के जीवन के प्रति समर्पित रहा। शहनशाह बाबा अवतार सिंह जी द्वारा संत निरंकारी मिशन की रूपरेखा एवं मिशन को प्रदान की गई उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धियों के लिए निरंकारी जगत सदैव ही उनका ऋणी रहेगा। सन् 1979 में संत निरंकारी मण्डल के प्रथम प्रधान लाभ सिंह जी ने जब अपने इस नश्वर शरीर का त्याग किया तभी से बाबा गुरबचन सिंह जी ने इस दिन को ‘मुक्ति पर्व’ का नाम दिया। 

ममता की दिव्य छवि निरंकारी राजमाता कुलवंत कौर जी ने अपने कर्म एवं विश्वास से मिशन के दिव्य संदेश को जन जन तक पहंुचाया और अगस्त माह में ही उन्होंने भी अपने इस नश्वर शरीर का त्याग किया। माता सविन्दर हरदेव जी ने सत्गुरू रूप में मिशन की बागडोर सन् 2016 में संभाली। उसके पूर्व 36 वर्षो तक उन्होंने निरंतर बाबा हरदेव सिंह जी के साथ हर क्षेत्र में अपना पूर्ण सहयोग दिया और निरंकारी जगत के प्रत्येक श्रद्धालु को अपने वात्सल्य से सराबोर किया। वह प्रेम, करूणा और दैवी शक्ति की एक जीवंत मिसाल थीं।

अंत में सत्गुरू माता जी ने सभी के लिए मंगल कामना करते हुए कहा कि जब हम निरंकार को जीवन का आधार बना लेते है तब सेवा, सुमिरन, सत्संग को हम प्राथमिकता देते हुए इस निरंकार के रंग में स्वयं को रंग लेते है जिससे हम अहम् भावना से मुक्त हो जाते है। इस संत समागम में सत्गुरू माता सविंदर हरदेव जी के विचारों का संग्रह ‘‘युग निर्माता” पुस्तक का विमोचन निरंकारी सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के कर कमलों द्वारा हुआ।

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD