Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत

 

सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए संयुक्त प्रयास की जरुरत : संदीप हंस

सिंगल यूज प्लास्टिक संबंधी जिला स्तरीय समागम 5 को, तैयारियां जोरों पर

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Sandeep Hans, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 03 Aug 2022

Last updated on: Aug 03, 2022, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने कहा कि वातावरण की शुद्धता बरकरार रखने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम बहुत जरुरी है व अलग-अलग विभागों के अलावा एन.जी.ओज सहित हर व्यक्ति को आगे आने की जरुरत है। वे सिंगल यूज प्लास्टिक संबंधी 5 अगस्त को स्वामी सर्वानंद गिरि रिजनल सैंटर पंजाब यूनिवर्सिटी में करवाए जा रहे जिला स्तरीय समारोह संबंधी अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक वातावरण के लिए काफी नुकसानदेह है व इस से जहां गंभीर बीमारियां पैदा होती है, वहीं जानवरों के लिए भी काफी घातक साबित होता है। उन्होंने कहा कि वातावरण की शुद्धता के लिए सभी विभागों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कार्यालयों में इसका प्रयोग बंद करने के अलावा अधिक से अधिक जागरुकता भी फैलानी चाहिए ताकि संयुक्त प्रयास से इसका प्रयोग बंद किया जाए। 

उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक संबंधी पंजाब सरकार की ओर से 5 अगस्त से जागरुकता अभियान शुरु किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत होशियारपुर में जिला स्तरीय समागम करवाया जा रहा है।श्री संदीप हंस ने अधिकारियों को हिदायत करते हुए कहा कि समागम संबंधी सौंपी गई जिम्मेदारी पूरी तनदेही से निभाई जाए, ताकि समागम को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके। उन्होंने कहा कि विभागों के प्रमुख समागम में शिरकत करना यकीनी बनाए। 

सिंगल यूज प्लास्टिक संबंधी और जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक में स्ट्किस वाले ईयर बड्ज, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक की स्ट्किस, बैगज, आईसक्रीम व कैंडी स्ट्किस, सजावट के लिए पोलीस्ट्रीरीन(थर्मोकोल), प्लेटों, कप, ग्लास, कटलरी जैसे कि कांटे, चम्मच, पाइप, मिठाई के डिब्बे, निमंत्रण पत्र, सिगरेट के पैकेट के आस-पास लपेटे या पैकिंग करने वाली फिल्मे, 100 माईक्रोन से कम प्लास्टिक या पी.वी.सी. बैनर आदि शामिल है। 

उन्होंने बताया कि एक बार ही प्रयोग में आने वाले इस सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण पाबंदी 1 जुलाई से लगाई जा चुकी है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि खरीदो-फरोख्त के दौरान लिफाफों का प्रयोग न करते हुए थैलों का प्रयोग यकीनी बनाया जाए।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Sandeep Hans , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD