Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूरा पालन किया जाए: जनरल पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की देखरेख में वोटिंग मशीनों का पूरक रैंडमाइजेशन किया गया फिल्म कुड़ी हरियाणे वल दी / छोरी हरियाणे आली के टीजर में जट्ट और जाटनी के रूप में चमके एमी विर्क और सोनम बाजवा पंजाबी सावधान रहें, आप और कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे : डॉ. सुभाष शर्मा आनंदपुर लोकसभा के अंतर्गत आता गढ़शंकर ग्रीन चुनाव के लिए एक मॉडल के रूप में करेगा 2024 की दूसरी छमाही में बड़े OTT शो के सीक्वल का बेसब्री से इंतज़ार: मिर्ज़ापुर 3 से ताज़ा ख़बर 2 तक आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र देश में हरित चुनाव का मॉडल बनकर उभरेगा

 

BJP बोली- तिरंगा यात्रा में कोई कांग्रेसी नहीं आया.. Rahul ने लिखा- देश की शान है हमारा तिरंगा

Rahul Gandhi ने शायराना अंदाज में किया NDA पर वार, Twitter पर लिखा- देश की शान है हमारा तिरंगा, हर हिंदुस्तानी के दिल में है हमारा तिरंगा

New Delhi Tiranga Yatra, Tiranga Yatra New Delhi, Tiranga Yatra News In Hindi, BJP On Tiranga Yatra, Rahul Gandhi On Tiranga Yatra, Rahul Gandhi Tiranga Yatra Comment
Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Aug 2022

15 अगस्त को देश की आजादी के 75 साल पूरे होने वाले है। इस मौके पर क्रेंद सरकार की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कई खास आयोजन किए जा रहे हैं। बुधवार को दिल्ली में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। वहीं सरकार ने ये आरोप भी लगाया कि इस यात्रा में विपक्ष का एक भी नेता शामिल नहीं हुआ।

दिल्ली के लाल किले से इंडिया गेट होते हुए संसद भवन तक निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में NDA के सभी सांसद और मंत्री शामिल हुए, लेकिन इस आयोजन से विपक्षी सांसदों ने किनारा कर लिया। बाइक रैली की शक्ल में निकली सांसदों की तिरंगा यात्रा से विपक्षी दलों के किनारा करने के बाद इसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में जुबानी जंग छिड़ गई है। केंद्र सरकार ने विपक्ष पर जमकर हमला किया। वहीं राहुल गांधी (Rahul gandhi) कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने ने भी सत्ता पक्ष पर पलटवार किया है। राहुल गांधी ने शायराना अंदाज में ट्वीट कर कहा है कि देश की शान है हमारा तिरंगा, हर हिंदुस्तानी के दिल में है हमारा तिरंगा।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इसे लेकर ट्वीट किया। प्रियंका गांधी (Priyanka gandhi) ने ट्वीट कर कहा- विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा। लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने इसे लेकर कहा कि कौन देशभक्त है, सब जानते हैं। देश की आजादी के लिए जो अखबार निकाला गया था, उसके खिलाफ क्या घिनौनी साजिश हो रही है। अधीर रंजन ने कहा कि हम बीजेपी का राजनीतिक एजेंडा कैसे लेंगे, हम अपना आयोजन करेंगे। 

ये भी पढ़ें:-  दुश्मनों को संदेश: हम जम्मू कश्मीर वाले तिरंगा भी उठाऐंगे और भारत माता की जय का नारा भी लगाएंगे

अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने कहा कि सरकारी कार्यक्रम में जो राजनीतिक एजेंडा चलाया जाता है, उसमें कैसे शामिल हों। सरकार की आड़ में बीजेपी राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने बीजेपी पर खादी को खत्म करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब चीन से तिरंगा आने लगा, फ्लैग कोड बदल दिया गया। 

ये भी पढ़ें: धारा 370 हटने के बाद J&K के Lal Chowk नजारा: हर हाथ में तिंरगा,जुबान पर भारत माता की जय का नारा

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी ट्वीट कर विपक्ष को घेरा। शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) ने ट्वीट कर कहा कि संस्कृति मंत्रालय ने सभी दलों के सांसदों की तिरंगा बाइक रैली आयोजित की थी। इसमें केवल बीजेपी और एनडीए के सांसद ही नजर आए।  कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) और सपा के सांसद इस रैली में नहीं थे। क्या तिरंगा किसी एक पार्टी का है या देश का? आसान शब्दों में कहें तो पक्ष विपक्ष आपस में उलझ रहे हैं वहीं राहुल गांधी ने शायराना अंदान में NDA पर ताना मार चुके हैं।

 

Tags: New Delhi Tiranga Yatra , Tiranga Yatra New Delhi , Tiranga Yatra News In Hindi , BJP On Tiranga Yatra , Rahul Gandhi On Tiranga Yatra , Rahul Gandhi Tiranga Yatra Comment

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD