Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री की एंटी-गैंगस्टर मुहिम ने पकड़ी रफ्तार, पुलिस ने फतेहगढ़ साहिब से लारेंस बिशनोयी गैंग के पाँच खूँखार व्यक्ति किये गिरफ्तार

आठ नाजायज हथियार और 30 जिंदा कारतूस किये बरामद, फिरौती के मामलों सहित अन्य गंभीर अपराधों में शामिल थे गैंगस्टर : गुरप्रीत सिंह भुल्लर

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Fatehgarh Sahib Police, Fatehgarh Sahib, Gurpreet Singh Bhullar, Ravjot Kaur, Lawrence Bishnoi Gang
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब , 01 Aug 2022

Last updated on: Aug 01, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत गैंगस्टरों पर शिकंजा कसते हुये ज़िला फतेहगढ़ साहिब की पुलिस ने लारेंस बिशनोयी गैंग के 5 ख़तरनाक गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उक्त गैंगस्टरों से 8 नाजायज हथियारों समेत 30 कारतूस बरामद किये हैं।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डी. आई. जी.) एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और रूपनगर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने एस. एस. पी. रवजोत कौर के साथ बताया कि सरहन्द और खमाणों पुलिस की सांझा टीमों ने एक सूचना पर कार्यवाही करते हुये राज्य में सक्रिय इस अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। 

उन्होंने बताया कि गिरोह के सरगना की पहचान सन्दीप संधू पुत्र सतवंत सिंह निवासी सबेलपुर, थाना घग्गा, पटियाला के तौर पर हुई है। श्री भुल्लर ने बताया कि इस गैंगस्टर के खि़लाफ़ पहले ही आइपीसी की धारा 302, 307, 392, 397, बी, 341, 323, 427, 502, 25 हथियार एक्ट और 61/ 1/14 आबकारी एक्ट के अंतर्गत चार एफ. आई. आर. पटियाला और फतेहगढ़ साहिब जिलों के अलग-अलग थानों में दर्ज की गई हैं।

पुलिस डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ने बताया कि सन्दीप संधू मौजूदा समय पटियाला जेल में बंद गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ बूटा सिंह वाला, पीएस घग्गा, पटियाला का साथी है और यह दोनों लारेंस बिशनोयी गैंग के सक्रिय मैंबर हैं। उन्होंने कहा कि गुरी पर मुकाबले में मारे गए गैंगस्टर अंकित भादू के साथ एक कत्ल का भी दोष है। भुल्लर ने बताया कि सन्दीप संधू उत्तर प्रदेश (यू. पी.) स्थित हथियार सप्लायर से हथियार ख़रीदता था, जिसका पता लगाया जा रहा है।

इस दौरान एस. एस. पी श्रीमती रवजोत कौर ने बताया कि सन्दीप संधू, जोकि एक कट्टर अपराधी है और जो इरादतन कत्ल और कत्ल के मामलों में पुलिस को वांछिता था, को हरप्रीत सिंह, सन्दीप सिंह  (फलोली), चरनजीत सिंह और गुरमुख सिंह समेत गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इन गैंगस्टरों के पास से कुल 8 नाजायज हथियार, जिनमें पाँच .32 बोर की देसी पिस्तौल (कट्टे) और तीन .315 बोर की देसी पिस्तौल (कट्टे) शामिल हैं, समेत 30 जिंदा कारतूस बरामद किये गए हैं।

 रवजोत कौर ने बताया कि देश के अलग-अलग राज्यों की तरफ से इस गिरोह को हथियार हथियार मुहैया करवाए जाते थे, पुलिस की तरफ से उक्त गिरोह से जुड़ी हर कड़ी की पड़ताल की जा रही है। एस. एस. पी. ने बताया कि अन्य गंभीर अपराधों के साथ-साथ यह गैंगस्टर लोगों से फिरौती की माँग भी करते थे। उन्होंने कहा कि यह गैंगस्टर राज्य में कोई बड़ी अपराधिक गतिविधि को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। श्रीमती रवजोत कौर ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Fatehgarh Sahib Police , Fatehgarh Sahib , Gurpreet Singh Bhullar , Ravjot Kaur , Lawrence Bishnoi Gang

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD