Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़े रवि सिंह अपनी टीम समेत आप में हुए शामिल

 

गदर काटने आ गई सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV: सभी कारें 2 घंटे बिकी, 1 बार चार्ज करो..418 KM चलाओ

Volvo XC40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक SUV भारत में लॉन्च.. 150 यूनिट्स गाड़ियां दो घंटे के अंदर बिक गईं

Electrical Cars In India, Volvo XC40, Volvo XC40 Price, Volvo XC40 Price In India, Volvo Electric Car, Volvo Electric Car Price, Volvo Electric SUV, Volvo Electric SUV Price, Volvo Electric SUV Price In India, Volvo Electric SUV India, Volvo Electric SUV 2022
Listen to this article

5 Dariya News

मुंबई , 28 Jul 2022

अब जमाना इलेक्ट्रिक गाड़ियों का है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी खुद कह चुके हैं कि कुछ सालों के बाद भारत को पेट्रोल और डीजल की जरूरत ही नहीं होगी क्योंकि सभी व्हीकल इलेक्ट्रि होने वाली है। इलेक्ट्रिक व्हीकल का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में इस साल 1.22 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री हो चुकी है। 

इसी को देखते हुए कई लग्जरी ब्रांड भी भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च कर रहे हैं। 26 जुलाई को वोल्वो इंडिया ने भारत में असेंबल की गई XC40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च की और 27 जुलाई सुबह 11 बजे इसकी बुकिंग अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू कर दी।

बुकिंग शुरू होने के 2 घंटे के अंतर ही इसकी सभी यूनिट बिक गईं। कंपनी के मुताबिक, भारतीय बाजार में वोल्वो XC40 रिचार्ज की सभी 150 यूनिट्स दो घंटे के अंदर बिक गईं। इनकी डिलीवरी इस साल अक्टूबर में शुरू होगी। स्वीडिश कंपनी के साथ काम करने वाली कंपनी वोल्वो इंडिया, दिसंबर 2022 तक वोल्वो XC40 रिचार्ज की सभी 150 यूनिट्स को डिलीवर करने का प्लान बना रही है। 

इसके अलावा, इस लक्जरी इलेक्ट्रिक SUV के लिए बुकिंग अभी भी जारी है, लेकिन उनकी डिलीवरी इस साल नहीं हो पाएगी। इस साल के लिए जितनी डिलीवरी होने थीं, उनके लिए बुकिंग हो चुकी है। XC40 रिचार्ज भारत में असेंबल होने वाला पहला लग्जरी इलेक्ट्रिक व्हीकल है। इसे कर्नाटक में बेंगलुरु के पास कंपनी के होसाकोटे प्लांट में असेंबल किया गया है। 

आपको बता दें कि नई वोल्वो XC40 रिचार्ज को 55.90 लाख रुपए, एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह देश की सबसे सस्ती लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV बन गई है। इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर्स दिए गए हैं, जो 402Bhp पावर और 660 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करते हैं। यह इलेक्ट्रिक SUV 4.9 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 180 किमी प्रति घंटा है। बात करें रेज की तो वोल्वो का दावा है कि यह सिंगल चार्ज (WLTP साइकिल) पर 418 किमी की रेंज दे सकती है। इसे 150kW DC फास्ट चार्जर की मदद से सिर्फ 40 मिनट में 0-80% चार्ज किया जा सकता है। 

 

Tags: Electrical Cars In India , Volvo XC40 , Volvo XC40 Price , Volvo XC40 Price In India , Volvo Electric Car , Volvo Electric Car Price , Volvo Electric SUV , Volvo Electric SUV Price , Volvo Electric SUV Price In India , Volvo Electric SUV India , Volvo Electric SUV 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD