Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव

 

एलोर्डा कप : अल्फिया ने पूर्व विश्व चैंपियन को हराकर स्वर्ण पदक जीता

Sports News, Boxing, Elorda Cup, Alfiya Pathan, Indian Boxers
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Jul 2022

Last updated on: Jul 04, 2022, 00:00 IST

युवा विश्व चैंपियन अल्फिया पठान और साथी मुक्केबाज गीतिका ने सोमवार को कजाकिस्तान की राजधानी नूर-सुल्तान में एलोर्डा कप में स्वर्ण पदक जीतने के लिए शानदार प्रदर्शन किया। दो अन्य महिला मुक्केबाजों कलैवानी श्रीनिवासन और जमुना बोरो ने रजत पदक के साथ अभियान समाप्त किया, जिससे भारत ने 10 कांस्य सहित 14 पदकों के साथ टूर्नामेंट का अंत किया। 

नागपुर की अल्फिया ने 2016 विश्व चैंपियन और खिताब की प्रबल दावेदार लज्जत कुंगेइबायेवा को महिलाओं के प्लस 81 किग्रा फाइनल में 5-0 से हराया, जबकि गीतिका ने हमवतन कलाइवानी पर 4-1 से रोमांचक जीत दर्ज की। 

अल्फिया और गीतिका सीनियर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू कर रही थीं। अल्फिया मौजूदा एशियाई चैंपियन कुंगेइबायेवा के लिए बहुत मजबूत साबित हुई क्योंकि वह पूरी तरह से उस मुकाबले पर हावी हो गई जो अंतत: अल्फिया के पक्ष में समाप्त हुई। 

अल्फिया ने कहा, "विशेष रूप से विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता के खिलाफ स्वर्ण पदक जीतना एक अद्भुत एहसास है।"रोहतक की रहने वाली गीतिका ने कलैवानी के खिलाफ एक फाइनल जीतकर देश को दिन का पहला स्वर्ण पदक दिलाया, जिसमें दोनों मुक्केबाजों ने आक्रामक इरादे से शुरुआत की और एक-दूसरे पर हमला करती रहीं। 

जब वे घूंसे का आदान-प्रदान करते रही थीं, तो बाउट आगे बढ़ने के साथ ही गीतिका ने आक्रामक रूप धारण कर लिया और अंत में परिणाम को अपने पक्ष झुका दिया। गीतिका ने अपनी जीत के बाद कहा, "पहले सीनियर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतना बहुत अच्छा अहसास था। यह एक शुरूआत है। मैं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में वरिष्ठ स्तर पर और पदक जीतना चाहती हूं।"

 

Tags: Sports News , Boxing , Elorda Cup , Alfiya Pathan , Indian Boxers

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD