Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

भगवान बुद्ध के चार पवित्र कपिलवस्तु अवशेषों को आज गंदन मठ के बट्सगांव मंदिर के असेंबली हॉल में पूरे सम्मान के साथ प्रदर्शन के लिए रखा गया

मंगोलिया में प्रदर्शन के लिए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को ले जाने के विशेष कार्य से भारत-मंगोलिया के संबंध नई ऊंचाई पर पहुंचेंगे : किरेन रिजिजू

Kiren Rijiju, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Law and Justice, Lord Buddha, Battsagaan Temple, Mongolia, Zandanshatar Gombojav, Nomin Chinba, Khamba Nomun Khan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मंगोलिया , 14 Jun 2022

Last updated on: Jun 14, 2022, 00:00 IST

आज बौद्ध मंत्रोच्चार और संगीतमय माहौल में भगवान बुद्ध के चार पवित्र कपिलवस्तु अवशेषों को गंदन मठ के बट्सगांव मंदिर के असेंबली हॉल में पूरे सम्मान के साथ प्रदर्शन के लिए रख दिया गया।इस अवसर पर हुए रंगारंग समारोह में भारत से गए प्रतिनिधिमंडल में भारत के केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू, मंगोलिया संसद के स्पीकर जंदनशातार गोम्बोजाव, मंगोलिया के संस्कृति मंत्री नोमिन चिनबात, खम्बा नोमुना खान, 17 संसद सदस्य और अवतार लामा उपस्थिति रहे। 

मंगोलिया में आज बुद्ध दिवस के अवसर पर हुए समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल हुए। इस अवसर पर अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सदियों पहले, भारत के हिमालय की पहाड़ों से बौद्ध धर्म की भावना मंगोलिया में पहुंची और हमारी अनमोल साझा विरासत बन गई। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस आध्यात्मिक संपर्क ने दोनों राष्ट्रों के लोगों को एक दूसरे से बांध रखा है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि गंदन मठ में भारतीय अवशेषों के साथ मंगोलिया बौद्ध अवशेषों का भी प्रदर्शन किया जा रहा है, जिससे दोनों मित्र देशों के बीच विशेष आध्यात्मिक संबंधों को मजबूती मिल रही है।

श्री किरेन रिजिजू ने कहा, “चलिए, हम सभी इस प्रार्थना में शामिल होते हैं कि हमारे विचारों में घृणा और हिंसा को कोई जगह नहीं मिलनी चाहिए।” दुनिया में शांति, करुणा और अच्छी भावना बनी रहे, बुद्ध की शिक्षाएं और दर्शन इस दुनिया में बड़ी संख्या में लोगों को उपचारात्मक स्पर्श प्रदान करें।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मुझे बताया गया है कि मंगोलियाई लोगों को मंगोलियाई भाषा में डब किए गए भारतीय बुद्ध धारावाहिक के 55 एपिसोड के प्रसारण से सांत्वना मिली है और यह लोगों को लगातार बौद्ध धर्म की ओर प्रेरित कर रहा है।”केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि भारत ने पवित्र मंगोलियाई कांजुर के 108 खंड के 100 सेटों को पुनर्मुद्रित किया है जिन्हें जल्द ही मठों और अन्य बौद्ध संस्थानों में वितरित कर दिया जाएगा।

इस अवसर पर बोलते हुए मंगोलियाई संसद के स्पीकर जंदनशातार गोम्बोजाव ने 11 दिनों के लिए पवित्र अवशेषों के प्रदर्शन की अनुमति और मंगोलिया के लोगों को उनके प्रति सम्मान प्रकट करने एवं आशीर्वाद लेने का अवसर देने के लिए भारत सरकार का आभार प्रकट किया।

बाद में पेथुब मठ में अपने संबोधन में रिजिजू ने कहा कि मंगोलिया में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को लाने के विशेष कार्य से भारत-मंगोलिया के संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंच जाएंगे।केंद्रीय मंत्री ने पेठुब मठ का भी भ्रमण किया और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजिल अर्पित की। बाद में उन्होंने कुशोक बाकुला रिनपोशे के 20वें अवतार के साथ संवाद किया।

 

Tags: Kiren Rijiju , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Law and Justice , Lord Buddha , Battsagaan Temple , Mongolia , Zandanshatar Gombojav , Nomin Chinba , Khamba Nomun Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD