कानपुर हिंसा के बाद पहला जुमा: CM योगी ने पुलिस को दिया फ्री हैंड, कहा- दंगाइयों को छोड़ना मत

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

कानपुर हिंसा के बाद पहला जुमा: CM योगी ने पुलिस को दिया फ्री हैंड, कहा- दंगाइयों को छोड़ना मत

Crime News , Crime News India , Hindu , Muslim , Riots , Jumma , Muslim Stone Pelting , Stone Pelting , Kanpur Protest, Kanpur Violence, Yogi Adityanath, Kanpur Crisis
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कानपुर , 10 Jun 2022

Last updated on: Jun 10, 2022, 00:00 IST

पिछले जुमे की नमाज को कानपुर में हिंसा हुई थी। हिंसा के बाद शुक्रवार को शहर में पहली जुमे की नमाज है। इस बार नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन दोनों पहले से ही अलर्ट है। वहीं CM योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को फ्री हैंड दे दिया है और कहा- कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती बरती जाए। जो कानून व्यवस्था को तोड़ेगा उसका पूरा हिसाब होना चाहिए।

शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर सीएम योगी ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखने का निर्देश दिया। दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर कक्ष में अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर बैठक करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मस्जिदों के सामने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं। किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।

वहीं यूपी पुलिस में DSP अनिरुध सिंह ने ट्वीट कर लिखा- अशांति का प्रयास मतलब अष्टभुजा का रास्ता,यहाँ है सिर्फ़ क़ानून का राज। उनका ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। यूजर्स लिख रहे हैं ये है पुलिस की असली ताकत। पूरे देश में ऐसा ही डर होना चाहिए।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जुमे की नमाज को लेकर कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, संभल, गाजियाबाद और मेरठ में हाई अलर्ट जारी किया गया है। शहर में धारा 144 लागू कर दी गयी है। वहीं पुलिस की टीमों को हाईअलर्ट पर रखा गया है। वहीं आज शहर में किसी भी तरह के धरना या प्रदर्शन पर रोक रहेगी। पुलिस लाइन में डीएम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की धर्म गुरुओं के साथ बैठक भी हुई। कानपुर के हिंसा के बाद हो रही पहली जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। वाराणसी में काशी विश्वनाश मंदिर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

पिछले जुमे को क्या हुआ था- 

शुक्रवार 27 मई को भाजपा के प्रवक्ता के तौर पर नुपुर एक TV चैनल की डिबेट में पहुंचीं। नुपुर ने इस्लामी मान्यताओं का जिक्र किया, जिसे कथित फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया और नुपुर पर पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया। इस बयान के बाद देश में दंगे होने खतरा बढ़ गया था। सांप्रदायिक हिंसा बढ़ने का डर था। कानपुर में इसी के चलते एक समुदाय ने मार्केट बंद कर करने का आहवाहन किया। यहां हिंसा हुई और पुलिस पर खूब पत्थरबाजी की गई। 3 जून को कानपुर में हुई हिंसा के बाद से ही पु‌लिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने अब तक कुल 52 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा करीब 10 और संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

 

Tags: Crime News , Crime News India , Hindu , Muslim , Riots , Jumma , Muslim Stone Pelting , Stone Pelting , Kanpur Protest , Kanpur Violence , Yogi Adityanath , Kanpur Crisis

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD