अभिनेत्री कंगना रनौत (Actress Kangana Ranaut) रविवार को अपनी अगली फ़िल्म ‘इमरजेंसी’ पॉलिटिकल ड्रामा की रेकी के लिए दिल्ली रवाना हो चुकी है। मीडिया ने उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर खूबसूरत साड़ी पहने स्पॉट किया। कंगना की लुक की बात करें तो वे साड़ी में हमेशा की तरह बहुत अच्छी लग रही थी।
‘इमरजेंसी’ फिल्म दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Prime Minister Indira Gandhi) के जीवन पर आधारित है। फिल्म में कंगना न सिर्फ लीड रोल ही नहीं बल्कि इसका निर्देशन और निर्माण भी करेंगी। इसके आलावा कंगना ने बताया कि इस प्रॉजेक्ट को रितेश शाह द्वारा लिखा जाएगा, जिनके पास ‘पिंक’, ‘कहानी’, ‘कहानी 2’, ‘डी-डे’, ‘रॉकी हैंडसम’ जैसी फिल्में हैं। इसके आलावा उन्होंने कंगना की एक और फिल्म ‘धाकड़’ भी लिखी है।
किस विषय पर आधारित है फ़िल्म
फ़िल्म की बात करें तो कंगना ने अपनी इस अपकमिंग फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इमरजेंसी एक बायोपिक नहीं है, बल्कि एक राजनीतिक ड्रामा है। उन्होंने कहा था, ‘यह इंदिरा गांधी की बायोपिक नहीं है। यह एक ग्रैंड पीरियड फिल्म है। सटीक होने के लिए, यह एक राजनीतिक नाटक है जो मेरी पीढ़ी को वर्तमान भारत के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य को समझने में मदद करेगा।”
इमरजेंसी के अलावा किन प्रॉजेक्ट्स पर काम कर रही है कंगना
कंगना रनौत की वर्क फ़्रंट की बात करे तो बैक टू बैक फ्लॉप फिल्मों के बाद हाल ही में रिलीज हुई धाकड़ भी बुरी तरह से फ्लॉप रही है। बेबाक कंगना अपने डुबते करियर को बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं और लगातार दर्शकों को अपनी सुपर हिट फिल्म देने और मनोरजंन करवाने के लिए तैयार है इसलिए आपको बता दें की अपकमिंग फिल्म इंदिरा गांधी की बायोपिक ‘इमरजेंसी’ के अलावा, कंगना ‘टिकू वेड शेरू’ भी लेकर आ रही हैं, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर मुख्य भूमिका में हैं। वह ‘तेजस’ में वायुसेना के पायलट की भूमिका में नजर आएंगी। अब देखना ये कि आख़िर कंगना अपनी फिल्मों को फ्लॉप से हिट की सूची में कैसे शामिल करती है।
ये भी पढ़ें: कंगना रनौत की बैक टू बैक 9 फिल्में हुई फ्लॉप, ‘धाकड़’ भी बॉक्स ऑफिस पर हुई धड़ाम