अमरीन भट्ट के घरवालों से मिली महबूबा.. बोलीं- कश्मीर में हालात ठीक नहीं, मोदी सरकार जिम्मेदार

Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

अमरीन भट्ट के घरवालों से मिली महबूबा.. बोलीं- कश्मीर में हालात ठीक नहीं, मोदी सरकार जिम्मेदार

Mehbooba Mufti , Peoples Democratic Party , PDP , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir ,  Amreen Bhat, Amren Bhat Murder
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

27 May 2022

Last updated on: May 27, 2022, 00:00 IST

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। शुक्रवार को बडगाम में टीवी कलाकार अमरीन भट्ट के परिजनों से मिलीं और दुख जताया। इस दौरान महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर में हालात दिन व दिन बदतर होते जा रहे हैं। आए दिन बेगुनाह लोगों को जान ली जा रही है। भाजपा सरकार की मस्कुलर पॉलिसी से हालात बिगड़ रहे हैं। जैसा काम मोदी सरकार कर रही है उससे घाटी के हालात सुधरेंगे नहीं बल्कि और ज्यादा बिगड़ेंगे। बुधवार रात करीब आठ बजे मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चाडूरा में आतंकवादियों ने कश्मीरी टीवी कलाकार अमरीन भट की घर के बाहर गोलीमार कर हत्या कर दी थी।

गोलीबारी में उसका भतीजा भी घायल हो गया। भतीजे को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां अभी भी उसकी हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबलों ने पड़ताल शुरू कर दी थी।इससे पहले मंगलवार को श्रीनगर में  पुलिस के कॉन्स्टेबल सैफुल्ला कादरी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी, जिसमें उनकी मौत हो गई। दूसरी घटना को घाटी के कुलगाम में अंजाम दिया था। जिले के यारीपोरा इलाके में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंककर फायरिंग की थी। इस घटना में 15 आम नागरिक घायल हो गए थे। TV एक्ट्रेस अमरीन अपने घर के बाहर 10 साल के भतीजे के साथ खड़ी थीं। तभी अचानक आए हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। आपको ये भी बता दें कि शुक्रवार को जवानों ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया।

मुठभेड़ में लश्कर के मारे गए आतंकवादियों की पहचान शाकिर अहमद वाजा और आफरीन आफताब मलिक के रूप में की गई है। दोनों शोपियां के निवासी हैं। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। जम्मू कश्मीर के आईजी ने बताया कि अवंतीपोरा में जिन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने घेरा, उन्होंने ही कश्मीरी टीवी एक्ट्रेस की हत्या की थी। अमरीन भट्ट पेशे से टीवी अभिनेत्री और सिंगर थीं। अमरीन सोशल मीडिया पर अपने सिंगिंग वीडियोज अपलोड करती थीं। बताया जा रहा है कि अमरीन पर एक्टिंग छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा था और जब उन्होंने इनकार किया तो उनकी हत्या करवा दी गई। अमरीन महज 35 साल की थीं। वह अपने घर में अकेले कमाने वाली महिला थीं।

 

Tags: Mehbooba Mufti , Peoples Democratic Party , PDP , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Amreen Bhat , Amren Bhat Murder

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD