धारा-370 पर बोलीं महबूबा- मुसलमानों का कत्लेआम करना चाहती है भाजपा, जैसे गुजरात में हुआ था

Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

धारा-370 पर बोलीं महबूबा- मुसलमानों का कत्लेआम करना चाहती है भाजपा, जैसे गुजरात में हुआ था

 Mehbooba Mufti , Peoples Democratic Party , PDP , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir, Article 370
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

श्रीनगर , 23 May 2022

Last updated on: May 23, 2022, 00:00 IST

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती अपने बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। आज यानी सोमवार को महबूबा ने धारा 370 पर बात करते हुए बीजेपी के खिलाफ तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा नेताओं से लेकर PM मोदी तक को आढ़े हाथ लिया है। महबूबा ने कहा- भाजपा सरकार का 370 हटाने का मकसद अब सामने आ रहा है। हबर ए खेल, जीरात और जंगलात के कर्मचारियों को बाहर किए जाने से साफ हो रहा है कि भाजपा क्या चाह रही है। घाटी के जो लोग 5 सालों से यहां नौकरी कर रहे थे उन्हें नौकरी से निकाला जा रहा है। जब 370 लागू थी तो हमारे यहां PRC होता था, कश्मीर के लोग ही यहां नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते थे। लेकिन धारा 370 हटने के बाद अब पूरे भारत से यहां नौकरी के लिए अप्लाई कर रहे हैं और यहां के बच्चों को नौकरी से निकाला जा रहा है।

इससे बड़ा और क्या जुर्म होगा? कश्मीर के लोगों को दरकिनार किया जा रहा है ताकि वो आर्थिक तौर पर कमजोर हो जाए।महबूबा यहीं नहीं रुकीं उन्होंने कहा देश में भाजपा सरकार ब्रिटिश राज की तरह बर्ताव कर रही है। लोगों को धर्म के नाम पर लड़ाया जा रहा है। मुस्लिमों को लगातार भड़काया जा रहा है और गुजरात कांड को दोहराने की साजिश रची जा रही है। सब जानते हैं कि गुजरात में क्या हुआ था। ये भारत में गुजरात और यूपी मॉडल बनाना चाहते हैं। मुसलमानों को परेशान करने के लिए भाजपा के मुख्यमंत्रियों के बीच होड़ लगी हुई है कि कौन इन्हें ज्यादा परेशान कर सकता है। असम के मुख्यमंत्री तो उनसे भी दो कदम आगे बढ़ गए हैं।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 1947 से पहले अंग्रेजों ने हिंदू और मुसलमानों को लड़ाया था।

आज अंग्रेजों की तरह ये भाजपा के नेता और मुख्यमंत्री व्यवहार कर रहे हैं। इन सब हालातों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खामोश हैं। वह देश के प्रधानमंत्री हैं। हिंदू, मुस्लिम और सिक्ख वो सबके प्रधानमंत्री है। लेकिन वो बिलकुल चुप हैं। उनकी चुपी से भाजपा ये समझ बैठी है कि वो जो कर रही है बिलकुल सही कर रही है। महबूबा ने कहा जहां जहां भाजपा की सरकार है उनके मुख्यमंत्रियों में कंपीटिशन हो रहा है कि कौन मुसलमानों को ज्यादा तंग करेगा और मुस्लिमों को का खात्मा करेगा। मुसलमानों को भड़काने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। मंदिर और मस्जिदों के मद्दों को उठाया जा रहा है। ताकि मुसलमान उसपर रिएक्ट करे और भाजपा को गुजरात जैसे एक और कांड को दोहराने का मौका मिल जाए। मुसलमानों को कत्लेआम करने की साजिश की जा रही है। मुसलमानों को संभलकर रहना होगा।

 

Tags: Mehbooba Mufti , Peoples Democratic Party , PDP , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Article 370

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD