महबूबा मुफ्ती का मोदी सरकार को चैलेंज- दम है तो आगरा के 'ताजमहल' को मंदिर बनाकर दिखा दो

Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

महबूबा मुफ्ती का मोदी सरकार को चैलेंज- दम है तो आगरा के 'ताजमहल' को मंदिर बनाकर दिखा दो

Mehbooba Mufti , Peoples Democratic Party , PDP , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir, Taj Mahal Row
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कश्मीर , 11 May 2022

Last updated on: May 11, 2022, 00:00 IST

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने एक बार फिर से भाजपा सरकार को चुनौती दे डाली है। ताजमहल विवाद में अब महबूबा भी कूद पड़ी हैं। उन्होंने भाजपा को ओपन चैलेंज दिया है कि अगर उनमें दम है तो ताजमहल को मंदिर बनाकर दिखा दो।जी हां महबूबा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि इस तरह के तमाम विवाद सिर्फ लोगों के ध्यान भटकाने के लिए उठाए जा रहे हैं। देश में बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी से जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है। लोगों को गुमराह करने के लिए उन्हें मुस्लिमों के पीछे लगा दिया गया है। जो देश का पैसे लूटकर विदेश भाग गए, उन्हें पकड़ने के बजाय ये सिर्फ हर उस जगह का विरोध करना चाहते हैं जिसका निर्माण मुगलों ने किया था। आपकी जानकरी के लिए बता दें कि भाजपा नेता रजनीश ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर दावा किया है कि ताजमहल असल में तेजोमहल है।

उन्होंने ताजमहल के तहखाने के 22 कमरे खोलने की मांग की है। इस विवाद को लेकर अब महबूबा ने चेतावनी दी है कि ये लोग ताजमहल या लाल किले की जगह मंदिर बनाकर दिखा दें।महबूबा यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने कहा-  अगर इनमें दम है तो ताजमहल, लाल किले को मंदिर बनाकर दिखाएं, फिर देखते हैं कि दुनिया के कितने लोग इस देश को देखने के लिए यहां आएंगे। मुगलों के समय जो चीजें बनी हुई हैं जैसे, ताजमहल, मस्जिदें, किले ये उन्हें बिगाड़ना चाहते हैं, उनके पीछे पड़े हुए हैं। इससे कुछ हासिल नहीं होगा। ये लोग देश को गुमराह कर रहे हैं। बेरोजगारी, महंगाई सब बढ़ रही है। देश की संपत्ति को बेचा जा रहा है। हमारा देश गरीबी के मामले में अब बांग्लादेश, पाकिस्तान और नेपाल से भी पीछे हो गया है। लेकिन इस सरकार को फालतू के कामों में लगाकर उनका ध्यान भटकाने में मजा आ रहा है।

कुतुब मीनार का नाम बदलने की मांग तेज- 

दिल्ली में कुतुब मीनार के नाम को बदलने की मांग तेज हो गई है। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कुतुब मीनार के ठीक सामने हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने मांग रखी है कुतुब मीनार का नाम बदलकर विष्णु स्तम्भ रखा जाए। उधर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने भी कई जगहों के नाम बदले जाने की मांग रखी है। उन्होंने अकबर रोड, हुंमायू रोड, औरंगजेब लेन, तुगलक लेन का नमा बदलने के लिए मांग की है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि इन सबके नाम महाराणा प्रताप, महर्षि वाल्मीकि, गुरु गोविंद सिंह और जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखे जाने चाहिए।

 

Tags: Mehbooba Mufti , Peoples Democratic Party , PDP , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Tajmahal Row

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD