Monday, 13 May 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती; बैंस ब्रदर्स पार्टी में शामिल कांग्रेस ने हर गरीब परिवार को हर साल एक लाख रुपये देने का वादा किया समावेशी विकास की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का चुनाव प्रचार देश के बेहतरीन साल थे मनमोहन सिंह की सरकार में : हरीश चौधरी पंजाब और दिल्ली की तरह अब केंद्र में भी गारंटी पूरे करेगी आम आदमी पार्टी : मीत हेयर जसवां परागपुर से था बिकाऊ विधायकों का चौकीदार, होशियार के खोलूंगा चिट्ठे : सुखविंदर सिंह गुरजीत सिंह औजला के पक्ष में अटारी में विशाल सभा आयोजित सम्मान के नहीं, ब्रीफ़केस में रखे सामान के भूखे थे दागी : सुखविंदर सिंह सुक्खू मालवे को रेल लिंक के माध्यम से चंडीगढ़ से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा : मीत हेयर मैं दोबारा जेल चला गया तो भाजपा वाले फ्री बिजली, पानी और इलाज रोक देंगे- केजरीवाल गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रत्याशी के हक में मोहाली में वोटरों से मांगा वोट अपना वोट डालते समय 1 जून 1984 को याद रखना: सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से कहा लोगों को गुमराह करने की बजाए विकास की बात करें कांग्रेस, भाजपा व आप : एन.के.शर्मा चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील

 

बिजली के लंबे-लंबे कट से परेशान लोगों की आवाज उठाने के लिए भाजपा द्वारा डीसी दफ्तर के बाहर दिया धरना

भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में पंखिया लेकर पंजाब की बिजली व्यवस्था की दशा को किया बयान

Protest, Agitation, Demonstration, Strike, BJP Punjab President Ashwani Sharma, Mohali DC Office
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मोहाली , 05 May 2022

इन दिनों पंजाब में लग रहे बिजली के लंबे-लंबे कट से परेशान लोगों की आवाज को बुलंद करने के लिए और पंजाब सरकार तक पहुंचाने के लिए भाजपा के पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की कॉल पर वीरवार को पंजाब भर में धरने प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा की अगुवाई में मोहाली के डीसी दफ्तर के बाहर भी जोरदार धरना दिया गया। इस धरने में भाजपा के राज्य महासचिव सुभाष शर्मा भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। उनके साथ मोहाली से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले एवमं स्टेट कार्यकारिणी सदस्य संजीव वशिष्ट भी मौजूद थे। 

इस प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में पंखिया पकड़ कर पंजाब की बिजली व्यवस्था की दशा को बयान किया। इस दौरान सुशील राणा ने कहा कि पूरे पंजाब में इस समय 12 से 14 घंटे के बिजली कट लग रहे हैं। जिस कारण आम आदमी का जीवन बहुत ज्यादा मुश्किल हो गया है। भाजपा की लीडरशिप द्वारा पंजाब सरकार को चेतावनी देते हुए कहा गया कि अगर पंजाब के लोगों के लिए बिजली की व्यवस्था दुरुस्त तुलना की गई तो भाजपा द्वारा इस संघर्ष को और भी ज्यादा तेज किया जाएगा। 

सरकार ने बिजली मुफ्त के लिए कहा था या बिजली मुक्त के लिए

भाजपा के राज्य महासचिव सुभाष शर्मा ने संबोधन करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा चुनाव से पहले पंजाब को बिजली मुफ्त देने का वादा किया था, या बिजली मुक्त करने का वादा किया था, इस बात की समझ नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को झूठे वादे कर सत्ता में आई सरकार आम लोगों को बिजली के लिए रोने के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा करने वाली सरकार ने तो राज्यसभा की टिकटों को बेचकर सबसे बड़ा भ्रष्टाचार किया है।

लोग अगर अर्श पर बिठाना जानते हैं, तो फर्श पर लाना भी जानते हैं

भाजपा के स्टेट कार्यकारिणी सदस्य एवं मोहाली विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले संजीव वशिष्ट ने कहा कि पंजाब के लोगों ने बहुत बड़ा फतवा देकर आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाया है। लेकिन सरकार बनने के बाद शायद यह लोग भूल गए हैं कि जो लोग उन्हें रातोंरात अर्श पर बिठा सकते हैं, वह एक झटके में उन्हें वापस फर्श पर लाकर भी पटक सकते हैं। इसलिए सरकार ने लोगों से जो झूठे वादे किए थे, अब कम से कम उन्हें पूरा करने के लिए प्रयास करने चाहिए।

शहीद भगत सिंह की दस्तार पर पैर रखकर सीएम की कुर्सी तक पहुंचे भगवंत मान

इस धरने प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पंजाबी गायक जस्सी जसराज ने कहा कि सीएम भगवंत मान ने मुख्यमंत्री की कुर्सी हासिल करने के लिए शहीद-ए-आजम भगत सिंह कि दस्तार पर पैर रखकर ऊपर तक पहुंचने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पंजाबी जहां एक बहादुर कौम है वही बहुत जज्बाती भी है। यही कारण है कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पंजाबियों को झूठे वादों का लॉलीपॉप दे कर सत्ता में आए हैं। लेकिन शायद यह लोग इस बात से अनजान है कि अगर कोई पंजाबियों का एक बार विश्वास तोड़ दे तो फिर पंजाबी उन्हें सारी उम्र मुंह तक नहीं लगाते हैं।

भाजपा की यह नेता धरने में रहे मौजूद

भाजपा की ओर से दिए गए धरने में भाजपा के राज्य महासचिव सुभाष शर्मा, जिलाध्यक्ष सुशील राणा, स्टेट कार्यकारिणी सदस्य संजीव वशिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पंजाबी कलाकार जस्सी जसराज, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व ओएसडी टू सीएम लखविंदर कौर गरचा, डेराबस्सी हलके से चुनाव लड़ने वाले संजीव खन्ना, खरड़ हलके से चुनाव लड़ने वाले कमलदीप सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुखविंदर सिंह गोल्डी के अलावा तीनों मंडल के अध्यक्ष अनिल कुमार गुड्डू, जसविंदर सिंह, राखी पाठक के अलावा रमन सैली, संजीव जोशी, राजीव शर्मा, जग्गी औजला, सोहन सिंह, जसवंत राय गीगा, भानु प्रताप सिंह,  एवं अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Tags: Protest , Agitation , Demonstration , Strike , BJP Punjab President Ashwani Sharma , Mohali DC Office

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD