Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

रायवाला में आज से संघ की 7 दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, मोहन भागवत मौजूद

Mohan Bhagwat, RSS Chief Mohan Bhagwat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायवाला/हरिद्वार , 05 Apr 2022

Last updated on: Apr 05, 2022, 00:00 IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की सात दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन बैठक मंगलवार से हरिद्वार के पास रायवाला में होगी। इस बैठक में सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मौजूद रहेंगे। सात दिन के चिंतन शिविर में संघ अपने कामकाज की समीक्षा करने के साथ ही भावी एजेंडा तय करेगा। बैठक में संघ के देशभर से प्रमुख कार्यकर्ता भाग लेंगे। 11 अप्रैल तक होने वाली बैठक में सभी सह सरकार्यवाह और संघ के शारीरिक, बौद्धिक, व्यवस्था, प्रचार, सेवा एवं संपर्क इन कार्य विभागों के प्रमुखों सहित कुल 75 कार्यकर्ता आमंत्रित किए गए हैं। संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर के मुताबिक, इस वर्ष 105 स्थानों पर हो रहे संघ शिक्षा वर्ग सहित देश भर में अन्य प्रशिक्षण वर्ग भी आयोजित होने वाले हैं। 

उन्होंने कहा कि हर साल होने वाले इन वर्गों के पाठ्यक्रम तथा बौद्धिक व शारीरिक प्रशिक्षण की विधि पर बैठक में चर्चा होगी। संघ कार्यकर्ता निर्माण में इन वर्गों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसे पाठ्यक्रम की समीक्षा तीन से पांच वर्ष के अंतराल में समय-समय पर की जाती है। इसके अलावा बैठक में पिछले वर्षों में हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की चर्चा होगी। योजनाओं एवं निर्णयों को लागू करने के लिए भी विचार-विमर्श होगा। साथ ही विभिन्न प्रांतों में चल रहे कार्यों व विशेष उपक्रमों पर भी बैठक में चर्चा होगी। बैठक में 11 क्षेत्र में से 8 क्षेत्र प्रचारक के साथ साथ वरिष्ठ प्रांत प्रचारक शामिल होंगे। भाजपा के संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, एवीबीपी, बीएचपी, बीएमएस संगठन के प्रमुख और पदाधिकारी भी शामिल होंगे। बैठक में कुल 75 के करीब संघ पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।

 

Tags: Mohan Bhagwat , RSS Chief Mohan Bhagwat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD