Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जम्मू-कश्मीर : सरपंच की हत्या में शामिल रहे लश्कर के 3 आतंकी ढेर

Crime News Jammu & Kashmir, Crime News India, Police, Crime News, Terrorists
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नौगाम (श्रीनगर) , 16 Mar 2022

Last updated on: Mar 16, 2022, 00:00 IST

श्रीनगर में प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा (टीआरएफ) के तीन वांछित आतंकवादियों को पुलिस और सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, तीनों खानमोह के सरपंच समीर अहमद भट की हाल ही में हुई हत्या में शामिल थे। पुलिस ने कहा कि श्रीनगर के नौगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक खास इनपुट के आधार पर पुलिस और सेना ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बल जैसे ही संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ा, वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। बाद में सीआरपीएफ भी इस ऑपरेशन में शामिल हो गई। पुलिस ने कहा, "मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए और उनके शव मुठभेड़ स्थल से बरामद किए गए।" मारे गए आतंकवादियों की पहचान पंपोर के गलचीबल चंद्रा के रहने वाले आदिल नबी तेली, रोनीपोरा शोपियां निवासी शाकिर अहमद तांत्रे और कुलगाम के कुजेर फ्रिसल निवासी यासिर अहमद वागे के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा, "पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मारे गए आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे और पिछले साल से सक्रिय थे। वे पुलिस/सुरक्षा बलों पर हमले और नागरिकों पर अत्याचार सहित कई आपराधिक मामलों में शामिल समूहों का हिस्सा थे।" इससे पहले, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर जोन के आईजीपी विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया, "खानमोह के सरपंच समीर भट की हाल ही में हुई हत्या में शामिल प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर/टीआरएफ के आतंकवादी नौगाम मुठभेड़ में मारे गए।" पुलिस ने बताया, "आतंकवादी आदिल तेली अपने सहयोगियों के साथ 22/06/2021 को मेंगनवारी नौगाम में इंस्पेक्टर परवेज अहमद डार की हत्या और लुरगाम त्राल में जावेद अहमद मलिक की हत्या में भी शामिल था। इसके अलावा, वह एक ग्रेनेड हमले में भी शामिल था। उसने श्रीनगर के बरबरशाह में पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त दल पर हमला किया था, जिसमें एक नागरिक की मौत हो गई थी और तीन घायल हो गए थे।" उन्होंने कहा, "इसी तरह, आतंकवादी शाकिर अहमद और यासिर अहमद 22/12/2021 को पीएस बिजबेहरा, अनंतनाग के पास एएसआई मोहम्मद अशरफ की हत्या सहित कई आतंकी गतिविधियों में शामिल थे।" मुठभेड़ स्थल से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद, एक एके राइफल, तीन एके मैगजीन, 14 एके राउंड, दो पिस्टल, चार पिस्टल मैगजीन और छह पिस्टल राउंड बरामद किए गए।

 

Tags: Crime News Jammu & Kashmir , Crime News India , Police , Crime News , Terrorists

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD