Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

20 फरवरी तक जिम्मेदारी आपकी, उसके बाद पंजाब की सारी जिम्मेदारी हमारी : भगवंत मान

गंदी राजनीति, भ्रष्टाचार और माफिया खत्म करने के लिए इस बार झाड़ू का बटन दबाएं - भगवंत मान

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Mohali, Dera Bassi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली/डेराबस्सी , 06 Feb 2022

Last updated on: Feb 06, 2022, 00:00 IST

20 फरवरी पंजाब के लिए ऐतिहासिक दिन साबित होगा। यह बदलाव का दिन होगा। पंजाब की जनता इस बार नया इतिहास और नई कहानी लिखेगी। उक्त बातें आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने 'मिशन पंजाब 2022' के तहत चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही।रविवार को भगवंत मान मोहाली(एसएस नगर) और डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर आप उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। अपने तय कार्यक्रम के अनुसार मान रविवार सुबह 10 बजे मोहाली पहूंचे। वे मोहाली के बलौंगी मार्केट, 3बी2 मार्केट, सेक्टर-79, फेस -11 मार्केट, सेक्टर 82 मार्केट पहूंचे और लोगों से आप उम्मीदवार कुलवंत सिंह को वोट देने की अपील की। उसके बाद वे डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। वहां उन्होंने लौहगढ़ जीरकपुर, रामलीला मैदान, लालडू मंडी के लोगों से रूबरू हुए और यहां से आप प्रत्याशी कुलजीत सिंह रंधावा का समर्थन करने की अपील की।चुनाव प्रचार के दौरान मान ने कई जगहों पर लोगों को संबोधित किया। मोहाली और डेराबस्सी के लोगों में मान के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह फूल बरसाकर और माला पहनाकर लोगों ने मान का स्वागत किया और जीत की शुभकामनाएं दी। 

इस मौके पर मान के साथ एसएएस नगर से आप उम्मीदवार कुलवंत सिंह और डेराबस्सी से आप प्रत्याशी कुलजीत सिंह रंधावा के अलावा पार्टी के कई राज्यस्तरीय और स्थानीय नेता एवं भारी संख्या में आप कार्यकर्ता मौजूद थे।लोगों को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि यह लड़ाई पंजाब को बचाने की लड़ाई है। पंजाब की राजनीति में फैले भ्रष्टाचार और माफिया को खत्म करने की लड़ाई है। नौजवानों को नशे के चंगुल से निकालने और उन्हें अच्छी शिक्षा व रोजगार देने की लड़ाई है। यह लड़ाई पंजाब के किसानों को बचाने और उन्हें संपन्न बनाने की लड़ाई है। पंजाब की भलाई के लिए हमें इस लड़ाई को हर हाल में जीतना होगा। 20 फरवरी तक पंजाब के इस ऐतिहासिक लड़ाई की जिम्मेदारी आपके हाथो में है। उसके बाद पंजाब और पंजाब के लोगों की सारी जिम्मेदारी हमारी होगी।मान ने कहा कि आज पंजाब की शासन-व्यवस्था में भ्रष्टाचार और माफिया जड़ जमा चुका है। पारंपरिक पार्टियों ने नेताओं ने मिलकर पंजाब को लूटा और राज्य को बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। नशा माफिया और नेताओं के गठजोड़ ने पैसे कमाने के लिए नौजवानों को नशे के जाल में फंसा दिया है। भ्रष्टाचार और माफिया के कारण पंजाब का खजाना खाली हो गया है और राज्य सरकार पर तीन लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज चढ़ गया है। पूरे पंजाब में 20 हजार करोड़ से ज्यादा का सिर्फ रेत माफिया का कारोबार चलता है। इस पैसे को हमें जनता के काम में लाना है। हम भ्रष्टाचार और माफिया को जड़ से खत्म कर पंजाब का खजाना भरेंगे और पंजाब सरकार को कर्जमुक्त बनाएंगे। गंदी राजनीति, भ्रष्टाचार और माफिया खत्म करने के लिए इस बार आम आदमी पार्टी को मौका दें और 20 तारीख को झाड़ू का बटन दबाएं।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Mohali , Dera Bassi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD