Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें PEC ने जॉइंट रीसर्च और अकादमिक सहयोग के लिए श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू), कटरा, जम्मू के साथ MoU किया साइन ''यह आनंद, हर्ष और उल्लास का अवसर है'' : प्रोफेसर (डॉ.) बलदेव सेतिया, निदेशक पीईसी रति गलानी: इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया 'हीरामंडी' के विशेष प्रीमियर में एक करोड़ की पोशाक पहनी उर्वशी रौतेला ने फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर ‘‘लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही है’’- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और हमेशा रहेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया चुनाव प्रचार आप नशा नहीं मिटा सकी तो बीजेपी धर्म की राजनीति कर रही : गुरजीत सिंह औजला भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह समर्थकों ने किया एनके शर्मा के समर्थन का ऐलान परनीत कौर बताए कांग्रेस में मंत्री रहते हुए किसानों के लिए क्या प्रोजैक्ट लेकर आई :एन.के.शर्मा जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान

 

मुख्यमंत्री चन्नी के क्षेत्र चमकौर साहिब में किसानों से मिले अरविंद केजरीवाल

भगवंत मान के साथ पहुंचे केजरीवाल, रास्ते में गाड़ी रोककर किसानों से की बातचीत, बेमौसम बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान की ली जानकारी

Arvind Kejriwal, Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री चमकौर साहिब , 14 Jan 2022

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान के साथ मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के विधानसभा क्षेत्र श्री चमकौर साहिब पहुंचे। रास्ते में उन्होंने गाड़ी रोक कर किसानों से बातचीत की और बेमौसम बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली।श्री चमकौर साहिब से मुख्यमंत्री चन्नी लगातार तीन बार से विधायक का चुनाव जीतते आ रहे हैं। केजरीवाल का यह दौरा मुख्यमंत्री चन्नी की चिंता बढ़ाने वाली है। केजरीवाल ने किसानों से पूछा कि क्या आप लोग बदलाव चाहते हैं? वहां मौजूद सभी किसानों ने एक स्वर में कहा, "इस बार जरूर बदलाव करेंगे। आप पूरी हिम्मत से लड़ो। हम आपके लिए जान लगा देंगे।" केजरीवाल ने कहा कि हमें सिर्फ आपका साथ चाहिए और कुछ नहीं। आपके साथ मिलकर हम पंजाब को बदलेंगे और फिर से इसे खुशहाल और समृद्ध बनाएंगे।

वहां मौजूद किसानों ने केजरीवाल को बताया कि बेमौसम बारिश के कारण फसलें खराब हो गई है। गन्ने के पैसे मिले दो साल हो गए हैं। बच्चे को नौकरी नहीं मिल रही है। वे बेरोजगारी की मार मार झेल रहे हैं। सरकारी स्कूलों और कॉलेजों की हालत बेहद खराब है। शिक्षकों की संख्या जरूरत से आधी है। सरकारी अस्पतालों की हालत भी बेहद खराब है। अस्पतालों में न पर्याप्त डॉक्टर है, न कोई जांच की व्यवस्था और न ही दवाइयां उपलब्ध रहती है। कांग्रेस-अकाली नेता लोगों से मिलने नहीं आते हैं और न लोगों की समस्याएं सुनते हैं। वे सिर्फ चुनाव के समय वोट मांगने आते हैं।केजरीवाल ने किसानों को भरोसा देते हुए कहा, "जिस तरह हमने दिल्ली में बदलाव किया है उसी तरह पंजाब को भी बदलेंगे। सरकारी स्कूलों और अस्पतालों को अच्छा बनाएंगे और लोगों को मुफ्त में अच्छी शिक्षा और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएंगे। आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली की तरह ही पंजाब के लोगों को भी सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराएगी और आमलोगों के जीवन को आसान बनाएगी।

 

Tags: Arvind Kejriwal , Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD