Thursday, 02 May 2024

 

 

खास खबरें भगवंत मान ने आप उम्मीदवार मलविंदर कंग के लिए गढ़शंकर के लोगों से मांगा समर्थन पटियाला की महिला नेत्री आप छोड़ अकाली दल में हुई शामिल गरीबों के शिक्षित बच्चे ही अपने परिवार को गरीबी से मुक्ति दिला सकते हैं: सीएम भगवंत मान ट्रस्ट की लेबोरेट्रीयों से हर वर्ष 12 लाख से ज्यादा लोगों की हो रही जांच : डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय 18 वर्षों से कांग्रेस में सक्रिय ओमप्रकाश सैनी सहित 1000 ने भाजपा का दामन थामा मई दिवस पर Chandigarh-Punjab Union of Journalists ने बनाई मानव श्रृंखला अब पति, भाई या बेटा नहीं करेगा महिलाओं की वोट का सौदा पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा लोक सभा मतदान की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए राज्य के डिप्टी कमिशनरों, पुलिस कमिशनरों और ऐसऐसपीज़ के साथ मीटिंग झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू मजीठा हल्के से होगी भारी जीत कांग्रेस नेताओं ने गुरजीत औजला के साथ मजीठा में की बैठक देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी होते हैं मजदूर मैं साधारण ग्रामीण, जिसका मुकाबला बड़े-बड़े धनाढ्यों के साथ:एन.के.शर्मा एलपीयू की प्रो-चांसलर श्रीमती रश्मी मित्तल को मानद कर्नल रैंक से किया गया सम्मानित पूर्व कांग्रेसी दलवीर गोल्डी के शामिल होने से संगरूर में ‘आप’ की स्थिति हुई और मजबूत मीत हेयर की चुनावी सभाओं में जुटने लगी भारी भीड़ उर्वशी रौतेला-आलिया भट्ट की मुलाक़ात का राज़! महान संगीतकार रविन्द्र जैन के नाम पर ग़ज़ल-शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने का संकल्प किसानों का औजला को समर्थन लुधियाना में मेरी जीत से विश्वासघातियों के खिलाफ पूरे देश को संदेश जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जेल में अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात

 

जनता के आदेश को पैरों तले कुचल रही है कांग्रेस सरकार : भगवंत मान

अपने किसी भी वादे पर खरी न उतरने वाली कांग्रेस को अब और मौका मांगने का कोई नैतिक अधिकार नहीं

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Neel Garg, Malwinder Singh Kang
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Dec 2021

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने कांग्रेस सरकार पर पंजाब के लोगों द्वारा जारी किए गए फतवे की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि 2017 में पंजाब के लोगों से किए अपने किसी भी वादे को पूरा न करने वाली कांग्रेस सरकार को राज्य के लोगों से अब और मौका मांगने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले पांच वर्षों में पंजाब में भ्रष्टाचार, माफिया राज और आपसी दुश्मनी के अलावा कुछ नहीं किया है। यही कारण है कि आज विभिन्न वर्गों के पंजाब के 75 फीसदी लोग सड़कों, चौराहों, पानी के टैंकों और टावरों पर धरने देने को मजबूर हैं। शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए मान ने कहा, कांग्रेस की आपसी लड़ाई-झगड़े में पंजाब और पंजाब के लोग पिस रहे हैं। पंजाब सरकार को कांग्रेसियों ने तमाशा बना दिया है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सुनील जाखड़ से नहीं बनती। जाखड़ की प्रताप सिंह बाजवा से। बाजवा की सुखजिंदर सिंह रंधावा से, रंधावा की नवजोत सिंह सिद्धू से और नवजोत सिद्धू की किसी के साथ नहीं बनती।''इस समय उनके साथ पंजाब मामलों के इंचार्ज और दिल्ली से विधायक जरनैल सिंह,पार्टी प्रवक्ता नील गर्ग और मलविंदर सिंह कांग मौजूद थे। मान ने आगे कहा कि कांग्रेस ने पंजाब नेताओं के बीच तालमेल करने के लिए वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी को तालमेल कमेटी का चेयरमैन बनाया है पर कांग्रेस में न ताल है और न ही मेल। 

आपस में लड़ रहे कांग्रेसी पंजाब और पंजाब वासियों को बेहतर भविष्य नहीं दे सकते। मान ने कहा," मुख्य विपक्षी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मैं दावा करता हूं कि कांग्रेस पार्टी ने पंजाब के लोगों के फतवे को कुचल दिया है। कांग्रेस ने सरकार का मजाक बनाकर रख दिया है।  पंजाब में सरकार कौन चला रहा है यह कोई नहीं जानता। रातों-रात अफसर बदल रहे हैं। एजी और डीजीपी दो बार बदले जा चुके हैं।एक सवाल के जवाब में, मान ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसानों, मजदूरों और कर्मचारियों के साथ बैठकें करने से भाग रही है। तारीखें बदल रही है क्योंकि कांग्रेस गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, किसानों और मजदूरों की कर्जमाफी, घर-घर रोजगार देने सहित ड्रग, रेत, शराब, केबल, ट्रांसपोर्ट व बिजली माफिया पर कोई भी कार्रवाई करने में पूरी तरह फेल साबित हुई  है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ अली बाबा बदले, 40 चोर नहीं। मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में आज भी खुलेआम रेत माफिया सक्रिय हैं। पत्रकारों को इन गड्ढों में जाने की भी अनुमति नहीं है क्योंकि माफिया राज को चलाने में ये सभी मिले हुए हैं।चन्नी सरकार के मंत्रियों के कार्यों की आलोचना करते हुए मान ने कहा कि कांग्रेस के एक मंत्री राजा वड़िंग वाहवाही बटोरने के लिए ट्रांसपोर्ट माफिया के खिलाफ ऊपरी कार्रवाई कर रहे हैं। गृह मंत्री सुखजिंदर रंधावा चौकियों पर तैनात पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर रहे हैं। इतना ही नहीं जब कच्चे शिक्षक अपनी नौकरी पक्की करने के लिए मुख्यमंत्री चन्नी को आवेदन देते हैं तो चन्नी कहते हैं, ''हम खुद कच्चे मुख्यमंत्री हैं। हम आपको कैसे पक्के कर सकते हैं! कांग्रेस सरकार आधिकारिक तौर पर कोई काम नहीं कर रही है। सरकार बिना ड्राइवर की बस की तरह चल रही है, पता नहीं कहां जाकर गिरेगी!"

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Neel Garg , Malwinder Singh Kang

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD