Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें निर्दलीय उम्मीदवार शकील मुहम्मद ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में नामांकन पत्र वापस लिया हीरामंडी के वीडियो सॉन्ग "मासूम दिल है मेरा" के रिलीज पर ऋचा चड्ढा भावुक होकर बोलीं सात करोड़ का है उर्वशी रौतेला का कान्स कस्टम गाउन अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ मंदिर में नतमस्तक होकर पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना करतम भुगतम - ज्योतिष और आस्था की एक दिल दहला देने वाली कहानी इंडिया में अभी भी ओरिजिनल राइटर हैं - सोनाली कुलकर्णी 18 मई को नरेंद्र मोदी अम्बाला शहर में आ रहे हैं, उनकी बात सुनने व उनके दर्शन की सभी को चाहत : अनिल विज अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में टेका मत्था, सभी लोगों की भलाई के लिए की प्रार्थना कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार राजा वड़िंग की लुधियाना के मतदाताओं से लोकतंत्र बचाने की अपील आपका वोट इस बार देश और संविधान को बचाने के नाम पर : अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने श्री दुर्गियाना मंदिर में पूजा-अर्चना की सुखबीर सिंह बादल ने बठिंडा में विकास कार्यों को फिर से शुरू करने के लिए लोगों से हरसिमरत कौर बादल का समर्थन करने का आग्रह किया हमारा 2 साल में किया गया काम पिछली सरकारों के 70 साल से भी ज्यादा है : मीत हेयर पंजाब में जवान और किसान दोनों नाराज : विजय इंदर सिंगला दीपा सिंगला ने लोकसभा चुनाव कार्यालय हल्का खरड़ का उद्घाटन किया आप और अकालियों को वोट देने का मतलब है, भाजपा को वोट देना : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एलपीयू के विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय रोबोटिक्स और ड्रोन प्रतियोगिता में जीता 5 लाख का अनुदान राणा कंवर पाल सिंह के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस अभियान समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की भरोसे की ताकत से पटियाला की बेटी करेगी जिले का सर्वपक्षीय विकासः परनीत कौर मणिपुर में महिलाओं का अपमान करने वाली भाजपा होगी सत्ता से बाहर - गुरजीत औजला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरदासपुर से आप उम्मीदवार शैरी कलसी के लिए किया प्रचार, कादियां में की विशाल जनसभा

 

मेरा रंग काला जरूर है लेकिन नीयत बड़ी साफ है : अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, Manish Sisodia, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 02 Dec 2021

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय कन्वीनर एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को काला अंग्रेज कहे जाने पर केजरीवाल ने कहा, ‘‘पंजाब की सभी माताओं को अपना काला बेटा बेजरीवाल और बहनों को काला भाई पसंद है।’’ अरविंद केजरीवाल वीरवार को चौथी गारंटी देने के लिए पठानकोट जाते समय श्री अमृतसर के एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए अरविंद केजरीवाल ने दावा किया, ‘‘इस बार पंजाब में हमारी (आप) की सरकार बनेगी और यह काला व्यक्ति (केजरीवाल) अपने सभी वादे पूरे करेगा। मैं झूठे एलान नहीं करता, क्योंकि मेरी नीयत काली नहीं साफ है। सभी जानते हैं कि किसकी नीयत काली है।’’केजरीवाल ने अपने जवाब में कहा कि जब से उन्होंने (केजरीवाल) ने पंजाब की महिलाओं को 3000 रूपये प्रति माह देने का एलान किया है, उसी समय से मुख्यमंत्री चन्नी उन्हें गालियां निकाल रहे हैं। सस्ते कपड़े पहनने वाला और काले रंग का व्यक्ति कह रहे है। ‘आप’ सुप्रीमो ने कहा, ‘‘मेरा रंग काला है। गांव-गांव धूप में घूमकर मेरा रंग काला हो गया है। मैं चन्नी साहब की तरह हेलीकॉप्टर में नहीं घूमता। आसमान में नहीं उड़ता। लेकिन नीयत काली नहीं है।’’ इस मौके पर भगवंत मान, राघव चड्ढा, हरपाल सिंह चीमा, कुलतार सिंह संधवां, जै सिंह रोड़ी, कुंवर विजय प्रताप, मनजीत सिंह बिलासपुर, कुलवंत सिंह पंडोरी, मास्टर बलदेव सिंह और जीवनजोत कौर ने ‘आप’ सुप्रीमो केजरीवाल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , Manish Sisodia , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD