अपने कर्मचारियों के लिए कोविड-19 टीकाकरण को प्राथमिकता देते हुए, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने देश के शीर्ष शिक्षण संस्थानों के बीच आगे आते महामारी को खत्म करने के लिए महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। एलपीयू ने अपने कर्मचारियों के लिए विश्वविद्यालय परिसर के अंदर स्थित यूनि-अस्पताल में बड़े पैमाने पर कोविड-19 टीकाकरण अभियान का आयोजन किया। पहले दिन 150 कर्मचारियों को टीका लगाया गया।शायद, एलपीयू देश के उन पहले कुछ शैक्षणिक संस्थानों में से एक है, जो फैकल्टी और स्टाफ को बेहद आवश्यक कोविड-19 इंजेक्शन लगवाना जरूरी समझता है। इस संबंध में, विश्वविद्यालय में मानव संसाधन विभाग ने पहल की, और आवश्यक दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए, स्टाफ सदस्यों के लिए एक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक की घोषणा भी की। इसके परिणाम स्वरूप परिसर में ही महामारी के खिलाफ बड़े पैमाने पर टीकाकरण ड्राइव का आयोजन हुआ है। इस प्रति स्टाफ के अधिकतम सदस्यों ने स्वेच्छा से पंजीकरण कराया।कोविड-19 टीकाकरण और सहायक नीतियों और प्रथाओं के बारे में आवश्यक जानकारी प्रदान करके; एलपीयू अपने कर्मचारियों में वैक्सीन लगवाने को बढ़ावा देने में मदद कर रहा है।हालांकि वर्तमान में कोविड-19 वैक्सीन की आपूर्ति सीमित है, फिर भी टीकाकरण के लिए खुद के निर्णय में विश्वास को बढ़ावा देना आवश्यक था। कार्यस्थल के भीतर ही टीकों में मजबूत आत्मविश्वास होने से यह निश्चित रूप से अधिक लोगों का टीकाकरण करवाएगा। ऐसा अभियान आखिरकार कोरोना जैसी महामारी रुपी बीमारियों, अस्पतालों में भटकना और गंभीर अवस्थाओं आदि को अवश्य ही कम करेगाइससे पहले भी एलपीयू के कैंपस में ही,मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना, और कैंपस में रहने के दौरान सभी स्टाफ सदस्यों के लिए सेनिटाइज़ेशन द्वारा स्वच्छता बनाये रखना भी अनिवार्य था। यह अभी भी सख्ती से लागू है|