आम आदमी पार्टी को मोहाली जिले में उस समय काफी मजबूती मिली जब जिले के कई नामी शख्सियत आप में शामिल हुए। मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में आप के पंजाब प्रभारी और दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह एवं पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा की मौजूदगी में सभी नेता पार्टी में शामिल हुए।मंगलवार को जगदेव सिंह मलोया एवं पूर्व एमसी अध्यक्ष हरबंत सिंह बाजवा की अगुवाई में कुलवंत सिंह(सामाजिक कार्यकर्ता), बाबू राम जी(पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य), सतपाल साखी(वाल्मीकी सभा,नयागांव), भूपिंदर सिंह(पूर्व अध्यक्ष, एक्स सर्विसमैन विंग,नयागांव), सोनू भाटिया(अध्यक्ष,आदर्श सोसायटी), ओम प्रकाश भारद्वाज और भूपिंदर सिंह(सदस्य बाजवा ट्रस्ट), हजुरा सिंह बबला (सोशल वर्कर) तथा युवा नेता सतीश, महिंदर सिंह एवं सिमरन भतेजा पार्टी में शामिल हुए।इस अवसर पर पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि वे साधारण लोगों के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का फैसला किया। सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि वे पार्टी द्वारा दिए गए किसी भी जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभायेंगे और अपने कर्तव्यों को इमानदारीपूर्वक पूरा करेंगे। पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं का स्वागत करते हुए पार्टी के पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग रोजाना पार्टी में शामिल हो रहे हैं। दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों से प्रभावित होकर लोगों का झुकाव आज आम आदमी पार्टी की तरफ हो रहा है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि नया पंजाब बनाने के लिए राज्य भर से बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं और पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यों पर लोग अपनी मुहर लगा रहे हैं। आज पार्टी में शामिल होने वाले व्यक्तियों के साथ हमारा परिवार बढ़ गया है। अब पार्टी और भी मजबूत हो गई है। इस अवसर पर उपस्थित सभी नेताओं ने कहा कि वे पार्टी के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और पार्टी के निर्देशों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे।