Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

पंजाब के सह-प्रभारी बने राघव चड्ढ़ा, आम आदमी पार्टी ने जताया विश्वास

मेरे लिए गर्व की बात है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल जी ने अपने युवा साथी पर भरोसा कर के ये बड़ी जिम्मेदारी दी है: राघव चड्ढ़ा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Dec 2020

Last updated on: Dec 20, 2020, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी के युवा नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढ़ा को पार्टी ने एक और बड़ी जिम्मेदारी दी है, पार्टी ने राघव चड्ढ़ा को पार्टी के पंजाब यूनिट का सह-प्रभारी बनाया है। पार्टी की तरफ से ये घोषणा रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा की गई।पंजाब के सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने पर राघव चड्ढ़ा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल जी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि, “अपने युवा साथी पर भरोसा कर के उन्होंने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसे मैं खून-पसीना एक कर के निभाऊंगा और पंजाब में पार्टी की इकाई को मजबूत करूंगा। मैं पंजाब खुशहाल और हरा-भरा बनाने के लिए पूरी मेहनत से काम करूंगा।”पंजाब को खुशहाल राज्य बनाने का प्रण लेते हुए राघव चड्ढ़ा ने कहा कि, “पंजाब एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है। पंजाब में किसानों की दिक्कतें, महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को नशे की लत और खराब शासन व्यवस्था बड़ी परेशानी हैं। इन सभी परेशानियों को दूर कर के पंजाब को हरा-भरा, खुशहाल और समृद्ध बनाने पर आम आदमी पार्टी का जोर रहेगा और मुझे भरोसा है कि हम इस लक्ष्य को हासिल करने में सफल होंगे।”पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। 

राघव चड्ढ़ा पंजाब के जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखते हैं और किसानों के मसले समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बेहद मजबूती से पार्टी का पक्ष रख चुके हैं। आम आदमी पार्टी को उनकी अद्भुत संगठनात्मक क्षमता का पंजाब में जमकर फायदा मिलने की उम्मीद है। पंजाब में आम लोग बीजेपी, कांग्रेस और अकाली दल तीनों से नाराज हैं। किसानों के साथ सबने मिलकर धोखा किया है। ऐसे में राघव चड्ढ़ा की मौजूदगी से राज्य में आप का हौसला कई गुना बढ़ जाएगा। राघव चड्ढ़ा ने दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष के तौर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर घर साफ पानी पहुंचाने के सपने को पूरा करने में अहम भूमिका निभाई है। राघव चड्ढ़ा के राजनीतिक सफर की शुरुआत 2011 में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद शुरू हुई। राघव चड्ढ़ा, आंदोलन के वक्त से ही अरविंद केजरीवाल के साथ रहे हैं और उन्होंने लोकपाल बिल ड्राफ्ट करने में अहम भूमिका निभाई थी। वे पार्टी के सबसे युवा प्रवक्ता हैं। और आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। राघव चड्ढा 2013 में AAP के घोषणापत्र का मसौदा तैयार करने वाली टीम का हिस्सा थे। वह पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के पद पर भी रह चुके हैं।राघव चड्ढ़ा एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। 32 साल के राघव ने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम की डिग्री हासिल की। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में भी पढ़ाई की। उन्होंने साल 2016 में दिल्ली के बजट का मसौदा तैयार करने में उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सहायक के पद पर भी काम किया। सहायक के तौर पर काम करते हुए उन्होंने मात्र एक रुपये प्रतिमाह वेतन लिया।

 

Tags: Raghav Chadha , AAP , Aam Aadmi Party , New Delhi , Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD