Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राजनाथ सिंह द्वारा एमएलएफ 2020 का उद्घाटन, इसे पंजाब द्वारा सुरक्षा बलों के प्रति सार्थक योगदान बताया

एमएलएफ को लोगों और सुरक्षा बलों के बीच एक सेतु करार दिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Dec 2020

Last updated on: Dec 18, 2020, 00:00 IST

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को उन सभी महान योद्धाओं को मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल (एमएलएफ) 2020 समर्पित किया, जिन्होंने हमारी मातृभूमि की सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया है। आज सुबह एक वर्चुअल समारोह के माध्यम से महोत्सव का उद्घाटन करते हुए, राजनाथ सिंह ने कहा कि एमएलएफ जैसा कार्यक्रम केवल पंजाब में आयोजित किया जा सकता है जो वीर मार्शल परंपराओं की भूमि है।राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा संस्कृति और परंपराओं के उत्सव का यह त्योहार यदि कहीं भी मनाया जा सकता है, तो वह पंजाब ही है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि हमारे युवाओं को जो सेना में भर्ती होने की चाह रखते हैं को सेना की संस्कृति की एक झलक पेश करने के लिए यह एक उपयुक्त मंच है।विस्तारित संसद सत्र के कारण पिछले साल इस कार्यक्रम में भाग लेने में असमर्थ रहने पर खेद व्यक्त जताते हुए, रक्षा मंत्री ने आयोजकों को बधाई दी और मंच के बड़े पैमाने पर हमारी जनता के लिए सैन्य संबंधी अधिक जानकारी हेतु एक स्थिर और सार्थक साधन के रूप में विकसित होने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि मैं पिछले साल एमएलएफ में हमारे सैनिकों द्वारा की जा रही पुस्तक चर्चा, पैनल चर्चा और साहसी कारनामों सहित सभी गतिविधियों पर नजऱ रखे हुए था।एमएलएफ जो कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनोर और प्रतिष्ठित सैन्य इतिहासकारों सहित पश्चिमी कमान की संयुक्त पहल है, ने 2017 में अपनी शुरूआत के बाद से ही इस क्षेत्र में लगातार ब्रांड के तौर पर एक विशेष नाम कमाया है।वैश्विक परिदृश्य में युद्ध की निरंतर विकसित होती प्रकृति की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए रक्षा मंत्री ने लोगों को विशेष रूप से युवाओं से आग्रह किया कि वे जरूरत के समय में एक सुरक्षित ढाल के रूप में कार्य करने के लिए जीवन की रक्षा के तरीकों से खुद को परिचित कराएं। उन्होंने कहा कि आज मोबाइल मिसाइल की तरह ही शक्तिशाली है और हमारे युवाओं को साइबर, जैविक और सूचना क्षेत्र में अग्रणी अनुसंधान द्वारा हमारी सेनाओं का साथ देना चाहिए।एमएलएफ 2020 के लिए जय जवान जय किसान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और बॉलीवुड जैसे चुने गए व्यापक विषयों की प्रशंसा करते हुए रक्षा मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह मंच व्यापक क्षेत्रीय और राष्ट्रीय महत्व के लिए सार्थक बातचीत प्रदान करता रहेगा। युवाओं से वीरता, बलिदान और दृढ़ संकल्प के गुणों को अपनाने का आग्रह करते हुए, उन्होंने उनसे हमारे महान सैनिकों के नक्शेकदम पर चलने के लिए कहा, जो राष्ट्र की सेवा हेतु हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

सैनिकों के साथ अपने व्यक्तिगत नाते को दोहराते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि इस बार का एमएलएफ और भी विशेष है क्योंकि देश पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के युद्ध की स्वर्ण जयंती मनाने जा रहा है।इस अवसर पर बोलते हुए, पंजाब के राज्यपाल वीपीएस बदनोर ने कहा कि पंजाब के क्षेत्र की समृद्ध मार्शल परंपराओं को देखते हुए, यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि यह क्षेत्र अनादि काल से सैन्य घटनाओं का खजाना रहा है और इस प्रकार यह सैन्य आक्रमणों, अभियानों की असीमित कहानियों सहित युद्ध के मैदानों के शौर्य प्रदर्शनों, बलिदानों और घटनाओं की बहुतायत से भरा पड़ा है जिसने न केवल क्षेत्र, बल्कि पूरे देश को एक सकारात्मक दिशा प्रदान की है।कार्यक्रम को पंजाब के लोगों के रूप में विशेष मानते हुए बदनौर ने कहा की एमएलएफ जैसे खास आयोजन सैन्य इतिहास, मूल्यों, परंपराओं और लोकाचार को उजागर करते हैं जो जनता को कभी पता नहीं चलेंगे। इन आयोजनों से लोगों से भारी समर्थन मिलता हैं और यह वास्तव में लोगों का कार्यक्रम है जिसका हर साल क्षेत्र के लोगों द्वारा बेसब्री से इंतजार किया जाता है। राज्यपाल ने कहा की त्योहार का उत्साह ‘चढ़दीकला’ की सच्ची भावना में लोगों के गतिशील और हँसमुख स्वभाव के संबंधित है।बदनौर ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उन सभी का जिन्होंने एमएलएफ 2020 फेस्ट को लगातार सफल बनाया, का धन्यवाद दिया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के वरिष्ठ सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल टी.एस. शेरगिल (सेवामुक्त) ने एमएलएफ के आयोजन में अपार समर्थन प्रदान करने के लिए मुख्यालय पश्चिमी कमान की सराहना की। उन्होंने खेद व्यक्त किया की इस बार उत्सव को खुले में आयोजित नहीं किया जा सकता था क्योंकि वर्तमान वर्ष कोविड -19 महामारी से घिरा हुआ था।दिवंगत प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए वरिष्ठ सलाहकार ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री ने नया जीवन शुरू किया और ‘जय जवान जय किसान’ नारा के द्वारा किसान और सैनिक दोनों के महत्व पर जोर देकर देश को मजबूत कर दिया।जनरल शेरगिल ने कहा की देश के रक्षा बलों का सबसे सहनीय पहलू उनका बहु-जातीय और बहु-विश्वास वाला चरित्र है, जिसे पंजाब ने गर्व से जाहिर किया है।एमएलएफ के आयोजन में पंजाब सरकार के प्रयास की सराहना करते हुए ट्रिब्यून ट्रस्ट के चेयरमेन और जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल एन.एन वोहरा ने क्षेत्रीय अखंडता जैसे राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर विचार-विमर्श से कार्यक्रम से बहुत सार्थक उद्देश्य साबित हुआ है।अतीत के बारे में बताते हुए, पूर्व गवर्नर ने कहा की पहले युद्ध से जुड़े अनुभव और सार्वजनिक चकाचैंध से दूर सैन्य मामलों पर प्रकाश डालने वाले दस्तावेज बनाने जैसे रक्षा संबंधी मामलों में गोपनीयता थी। वोहरा ने कहा, "अब, परिदृश्य एक बदलाव के दौर में से गुजर रहा है और अगर यह जारी रहा, तो युवा पीढ़ी विशेष रूप से सैन्य अकादमियों में कैडेट वास्तव में प्रेरित हो सकते हैं।नागरिक और सैन्य डोमेन के बीच अधिक से अधिक जुड़ाव की वकालत करते हुए उन्होंने कहा की दोनों के बीच बेहतर सामंजस्य, राष्ट्रीय एकता और देश की संप्रभुता की मजबूती के लिए बेहतर होगा।

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Military Literature Festival , Military , Military Literature Festival 2020 , MLF 2020 , 4th Military Literature Festival 2020

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD