Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

एस सी डी राजकीय महाविद्यालय में ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन

एस सी डी राजकीय महाविद्यालय में ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 27 Nov 2020

Last updated on: Nov 27, 2020, 00:00 IST

सतीश चन्द्र धवन राजकीय महाविद्यालय, लुधियाना द्वारा पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड, पंजाब, पंजाब कॉमर्स एन्ड मैनेजमेंट एसोसिएशन तथा राजकीय महाविद्यालय, लुधियाना के संयुक्त तत्वावधान में आज ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय(लड़के व लड़कियों) लुधियाना के छात्रों/युवाओं के लिए आयोजित करवाया गया ताकि वे पंजाब सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जाने वाली लाभप्रद सुविधाओं के प्रति जानकारी रख सकें और भावी समय में उससे लाभान्वित हो सकें। इस वेबिनार में बतौर मुख्य अतिथि-वक्ता श्री एस.एस. बिंद्रा( इंजीनियर एवं चेयरमैन, यूथ डेवलपमेंट बोर्ड पंजाब) पधारे।कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत ध्वनिबद्ध शब्दगान 'देहि शिवा वर मोहे है शुभ करमन ते कबहूँ न डरौं' से हुई। डॉ. धर्म सिंह(प्राचार्य, एस सी डी राजकीय महाविद्यालय, लुधि) द्वारा मुख्य अतिथि-वक्ता श्री बिंद्रा जी का औपचारिक स्वागत किया गया। डॉ. संधू ने उनका परिचय दिया और बताया कि आज हमारे लिए गर्व की बात है कि पंजाब यूथ आईकन जैसे अवार्ड से सुशोभित श्री बिंद्रा जी यूथ डेवलपमेंट बोर्ड पंजाब के चेयरमैन हैं। वे अपनी शिक्षा पूरी कर, पूरी तनदेही के साथ पंजाब के यूथ को दिशा-निर्देश दे रहे हैं। उनकी देख-रेख में पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड अप्रत्याशित गति से पंजाब के युवकों की भलाई का कार्य कर रही है। आज विद्यार्थियों को बिंद्रा जी जैसे युवकों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है जो इंजीनियरिंग जैसी पढ़ाई कर के भी नौकरी के क्षेत्र में न जा कर, युवाओं को मार्गदर्शन देने जैसा नेक कार्य कर रहे हैं। डॉ. संधू ने इस अवसर पर महाविद्यालय के बारे में भी बताया और कहा कि यह महाविद्यालय पिछले 100 वर्षों से युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देते हुए समाज व युवकों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। इसकी प्रतिबद्धता इस बात से देखी जा सकती है कि यहां पर शिक्षा लेने वाले युवा इस देश के वैज्ञानिक, राजनेता, कवि, शायर, साहित्यकार, खिलाड़ी, गीतकार, फिल्मकार, प्रशासक, व्यवसायी आदि के रूप में देश का प्रतिनिधित्व किया। आज भी पंजाब केबिनेट में श्री भारत भूषण आशु के साथ विधान सभा सदस्य के रूप में श्री संजय तलवार, स. कुलदीप सिंह वैद जैसे इस महाविद्यालय के कई विद्यार्थी अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

एस एस बिंद्रा ने युवाओं के साथ रूबरू होते हुए कहा कि पा पंजाब सरकार द्वारा पंजाब के युवाओं की भलाई-उत्थान के लिए अनेकों प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। पंजाब ले लगभग 17 हज़ार गाँवों के सरपंच ले माध्यम से युवाओं ले उत्थान के लिए जिमखाना, खेल-मैदान आदि कर की उपलब्धता पर बल दिया जा रहा है ताकि युवाओं की ऊर्जा को उचित दिशा मेल सके और वे नशा से दूर रहें। इसी प्रकार युवकों को चुनौतियों से निपटने व साहसिकता के विकास के लिए प्रतिवर्ष 1000 से अधिक युवाओं को मनाली जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में हाईकिंग-ट्रैकिंग, रैपलिंग, रिवर क्रॉसिंग जैसी ट्रेनिंग दी जाती है जिसका सारा खर्च पंजाब सरकार वहन करती है। आज 2 लाख से अधिक विद्यार्थी एन एस एस के माध्यम से उचित निर्देशन पा रहे हैं, जिनसे उनका शारीरिक व मानसिक विकास तो होता ही है, उनमें नेतृत्व की क्षमता का भी विकास होता है। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की संकल्पना से आज 'घर-घर रोज़गार' योजना के अंर्तगत पंजाब के लाखों युवकों को रोजगार ले क्षेत्र से जोड़ा गया है ताकि वे अपना व अपनर परिवार की जिम्मेदारी उठा सकें। इसी प्रकार पंजाब सरकार द्वारा ऐसी अनेकों योजनाएं हैं जो बैंक के साथ तालमेल कर स्किल्ड युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आर्थिक मदद उपलब्ध करवा रही है। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने अपना निजी मोबाइल नंबर व ईमेल भी सांझा किया ताकि पंजाब के किसी भी क्षेत्र के युवा उनसे संपर्क कर के सरकार द्वारा उपलब्ध योजनाओं से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने यह आश्वासन दिया कि सरकार द्वारा योजनाओं से वे युवाओं को जोड़ते रहेंगे, उन्हें लाभान्वित करते रहेंगे और किसी भी युवा को निराश नहीं होने देंगे। इस वेबिनार में डॉ. बी बी सिंगला(कॉमर्स प्रोफेसर पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला तथा उप-प्रधान पंजाब कॉमर्स एन्ड मैनेजमेंट एसोसिएशन) ने कार्यक्रम की सराहना की और आज के समय के लिए इसे अत्यंत प्रासंगिक बताया। प्रोफेसर अश्वनी भल्ला ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया तथा अंत में सभी अतिथियों व युवाओं का धन्यवाद भी किया।

 

Tags: Sukhwinder Singh Bindra , Punjab Youth Development Board , Punjab Pradesh Congress Committee , Ludhiana , Congress , Punjab Congress , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD