Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

सांसद संतोख सिंह चौधरी ने जांलधर में की स्मार्ट राशन कार्ड योजना की शुरूआत

अब किसी भी डिपो से राशन ले सकेगें स्मार्ट कार्ड होल्डर, किसी भी दूसरे आईडी प्रूफ की जरूरत नहीं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 12 Sep 2020

Last updated on: Sep 12, 2020, 00:00 IST

सांसद चौधरी संतोख सिंह ने शनिवार `स्मार्ट राशन कार्ड योजना’ की जिला प्रशासकीय काम्पैक्स में शुरूआत की, जिसके तहत स्मार्ट राशन कार्ड होल्डर अब किसी भी डिपो से राशन ले सकेगें।मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह की अगवाई में पंजाब सरकार की तरफ से शुरू की गई इस योजना के लाभार्थीयों को सांसद चौधरी संतोख सिंह ने मौके पर ही `स्मार्ट राशन कार्ड बाँटे गए।जिला स्तरीय लांचिंग प्रोग्राम में सांसद संतोख सिंह चौधरी के साथ मौजूद विधायक परगट सिंह, राजिंदर बेरी, जिलाधीश घनश्याम थोरी, मेयर जगदीश राज राजा ने मौके पर ही दस लाभार्थियों को स्मार्ट कार्ड बाँटे। विधायक सुशील कुमार रिंकू, अवतार सिंह जूनियर बावा हेनरी, चौधरी सुरिंदर सिंह और हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया ने भी अपने अपने इलाको में भी यह योजना शुरू की।मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए, सांसद ने कहा कि लाभार्थियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में यह योजना मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि अब लोग किसी भी सरकारी राशन डिपो से अपना राशन ले सकेगें और उन्हें अब यह चिंता करने की जरूरत नहीं होगी कि उन्हें केवल एक ही डिपो से साशन मिल सकेगा ।सांसद ने कहा कि नई प्रणाली राशन वितरण में धोखाधड़ी या गड़बड़ी को पूरी तरह से समाप्त कर देगी क्योंकि पूरी व्यवस्था कम्प्यूट्राइज्ड प्रणाली पर आधारित है।

उन्होंने कहा कि कुल 2, 48,205 परिवारों को ये स्मार्ट राशन कार्ड प्राप्त होंगे, जिनमें लाभार्थी की पूरी पहचान जानकारी के साथ एक चिप लगी होगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत लाभार्थियों को साल में दो बार खाद्यान्न मिलता है और प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को 30-किलोग्राम-गेहूं (प्रति माह 5 किलोग्राम) मिलता है।चौधरी ने कहा कि स्मार्ट राशन कार्ड धारक जिले के 917 राशन डिपो में से किसी भी डिपो से अपना राशन ले सकते है ,जिसके लिए उन्हें अन्य कोई भी पहचान प्रमाण नहीं चाहिए।सांसद ने आगे कहा कि इस योजना का उद्देश्य वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही लाना और गलत वितरण को खत्म करना है क्योंकि स्मार्ट राशन कार्ड शासन से केवल असली लाभार्थी को डिपो से राशन मिल सकता है। योजना की शुरूआत पर, दकोहा की लाभार्थी प्रीति ने कहा कि अब उसका परिवार जिले के किसी भी राशन डिपो से खाद्य पदार्थ प्राप्त कर सकेगा और पूर्ण रूप से साफ और स्पष्ट वितरण होगा। एक अन्य लाभार्थी दविंदर कौर ने कहा कि स्मार्ट राशन कार्ड योजना ने उन्हें सशक्त बनाया है, क्योंकि डिपो होल्डरों में से कोई भी किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं कर पाएगा।इस बीच, पूर्व मंत्री और पंजाब स्टेट बोर्ड ऑफ टैक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग मोहिंदर सिंह के पी, सीनियर कांग्रेस लीडर जगबीर सिंह बराड़ और विक्रमजीत सिंह चौधरी ने आदमपुर, नकोदर और फिल्लौर में स्मार्ट राशन कार्ड योजना भी शुरू की। इस अवसर पर एडीसी (ज) जसबीर सिंह, डीएफएससी नरिंदर सिंह, डीएफएसओ अशोक कुमार, कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह लाली, युवा कांग्रेस नेता अंगद दत्ता, हनी जोशी और अन्य उपस्थित थे।

 

Tags: Santokh Singh Chaudhary , Chaudhary Santokh Singh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Jalandhar , Punjab Congress , Pargat Singh , Rajinder Beri , Ghanshyam Thori , Fair Price Shops , FPS , National Food Security Act , NFSA , Smart Ration Card Scheme , Smart Ration Card

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD