Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें विशाल महिला सम्मलेन मौलीजागरां में प्रिया टंडन ने संजय टंडन के लिए मांगे वोट स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत : संजय टंडन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर भारत की स्थिति में किया सुधार किया : परनीत कौर व्यापारियों का हाथ गुरजीत सिंह औजला के साथ बीजेपी का जहाज ऑल टाइम हाई है और हमें मंजिल तक पहुंचाएगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी चल रही है - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज पंजाब में 2024 की सबसे बड़ी हेरोइन खेप ज़ब्त: पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया पर्दाफाश; 48 किलो हेरोइन, 21 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत तीन मैंबर काबू प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ सीजीसी लांडरां ने नेशनल लेवल हैकफेस्ट24 का रीजनल राउंड किया होस्ट संगरूर की समझदार जनता बाहरी उम्मीदवारों और अन्य पार्टियों को सबक सिखाएगी: मीत हेयर PEC ने जॉइंट रीसर्च और अकादमिक सहयोग के लिए श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू), कटरा, जम्मू के साथ MoU किया साइन ''यह आनंद, हर्ष और उल्लास का अवसर है'' : प्रोफेसर (डॉ.) बलदेव सेतिया, निदेशक पीईसी रति गलानी: इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया 'हीरामंडी' के विशेष प्रीमियर में एक करोड़ की पोशाक पहनी उर्वशी रौतेला ने फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ

 

पार्टी की मजबुती का आधार कार्यकर्ता होते हैं: सांसद शर्मा

शर्मा की लोकप्रियता आज भी बरकरार,घरौण्डा मे कार्यकर्ताओ मे पाया भारी जोश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (पी० प्रवीण कौशिक)

घरौण्डा , 14 Mar 2014

काग्रेंस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो 36 बिरादरी को साथ लेकर चलती है। और सभी वर्गों का मान सम्मान करती है। काग्रेंस सरकार ने किसान,मजदूर,व्यापारी,कर्मचारी,युवा वर्ग आदी का पूरा ख्याल सदा ही रखा है। उक्त शब्द सांसद अरविंद शर्मा ने आज यहां काग्रेंस के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहे। खचाखच भरे हाल को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ की हड्डी होते हैं। बिना मेहनती कार्यकर्ताओं के किसी भी मंजिल को पाना मुश्किल होता है। जब तक कार्यकर्ता मजबुत नही होगें तो पार्टी कैसे मजबुत हो सकती हैे। इससे पुर्व सुबह से कार्यकर्ताओं के इलावा लोगों का तांता हाल मे लगना शुरू हो गया था। सांसद के यहां पहुचने पर कार्यकर्ताओं ने सांसद का गर्मजोशी से स्वागत किया। सांसद शर्मा नक कहा कि पार्टी के अन्दर कार्यकर्ताओं की अधिकाधिक भागीदारी होनी चाहिए। शर्मा ने कहा कि कुछ लोगों का सोचना है कि शर्मा जी नरम स्वभाव के व्यक्ति हैँ मगर उन्हे ये नही पता कि मै सिर्फ जनता के लिए नरम हूं, गलत नेताओं व अफसर को तो मै एक सैकिंड बर्दाश्त ना करूं । 

उन्होने कहा कि काग्रेंस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो देश व प्रदेश को प्रगति की ओर अग्रसर करने का कार्य करती है। विपक्ष पर बरसते हुए उन्होने कहा कि कुछ कांटे है जो धीरे धीरे छंटते जा रहे हैं।  हरियाणा मे काग्रेंस 10 सीटों पर विजय हासिल करेगी। हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ मे सांसद की लोकप्रियता आज यहां देखते ही बनती थी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके स्वागत की होड मे कार्यकर्ता स्टेज तक पहुंचने को लालायित नजर आ रहे थे। सांसद के कभी कभी इलाके मे न रहने पर उनके माता पिता द्वारा कार्यकर्ताओं को इनकी कमी कभी महसुस नही होने दी। इसलिये सांसद की  लोकप्रियता बढी। इससे पूर्व काग्रेंस के युवा राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र राठौर ने कहा कि चुनावी बिगुल बज चुका है करनाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद शर्मा का आला हाईकमान ने उतार कर यह सीट फिर काग्रेंस के लिये पक्की कर दी है। शर्मा एक नेता की तरह जनता को नही मिलते बल्कि एक भाई की तरह मिलकर समस्या का हल निकालते है। यह खासियत  किसी भी नेता मे नही मिलती। इसी लिए करनाल की जनता इन्हे अपने भाई की तरह ही चाहती है। असल मे तो शर्मा जी ने विकास मे कोई कमी नही रहने दी गर थोडी बहुत रह भी गई है तो अबकी बार जोर लगा दो वो कमीयां भी पूरी हो जाएगी। इस सम्बंध मे जब यहां लोगों से बात की गई तो अधिकांश का कहना था कि सांसद शर्मा की जीत का कारण उनका व उनके परिवार का जनता को समर्पण रहेगा । इस अवसर पर कृष्ण शर्मा बसताडा,राजेन्द्र कल्याण,सुरेश भारद्वाज,सचिन कुण्डू,सुरेन्द्र उपली,सतीश शर्मा अलीपुरा,मोहिन्द्र कलहेडी,निर्मल कल्याण,सुरेन्द्र राणा,किशोर नागपाल,अंग्रेज सिंह,सुरेश शर्मा काला शर्मा व हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Tags: Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD