मानवीय जीवन व पर्यावरण आपस में एक दूसरे से जुड़े हैं हमारी आने वाली पीढ़ियों पर प्राकृती की छत्रछाया इसी तरह से बनी रहे इस लिए हमारा कर्तव्य बनता है कि हम अपने पर्यावरण को स्वच्छ व इस कदर सुंदर बनाए रखें कि हर कोई इसकी ओर आकर्षित हो। कुदरत के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करते हुए दूसरों को इसके प्रति जागरूक करने के मंतव्य से डीसी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मौके देसू माजरा कालोनी स्थित घरों में, दुकानदारों को ख़ूबसूरत फूलों से सजे गमले अपने घरों/दुकानों के बाहर सजावट के रूप में रखने के लिए बाँटे गए। इस मौके सोसायटी सदस्यों सहित मोहल्ला निवासियों ने वातावरण को साफ़ स्वच्छ व जितना हो सके उतना सुंदर बनाए रखने का प्रण लिया। इस दौरान गुरप्रीत प्रीत, इंद्रजीत बादी, शेरा पिललू, बरिन्दर सिंह, हरजिन्दर राणा, सुखजीत कपूर, जतिन्दर धारिया, राकेश शर्मा, बलदेव सिंह खालसा, रवीन्द्र रवि, शविन्दर शिवी,राजा परीक्षित, राजा,मामू, मनोज, हरप्रीत विककी आदि मैंबर मौजूद थे।