Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा

 

कोविड-19 : परिवार को पीछे छोड़ कर मानवीय रवैये के साथ डटे एस.डी.एम. होशियारपुर

10 दिनों से नहीं हो सकी देहरादून पढ़ रहे बेटे से बातचीत

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 25 Apr 2020

Last updated on: Apr 25, 2020, 00:00 IST

कोविड-19 के प्रभाव को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए कफ्र्यू के दौरान जहां एक तरफ अलग-अलग विभाग पूरी तनदेही से कार्य कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सब-डिवीजन होशियारपुर के अंतर्गत सारे कामकाज की देखरेख कर रहे एस.डी.एम. मेजर डा. अमित महाजन दिन-रात अपनी ड्यूटी के प्रति समर्पित रहते हैं। चाहे उनका परिवार एस.डी.एम. कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर उनके निवास स्थान पर मौजूद है, पर कार्य के प्रति समर्पण भावना के चलते उनको परिवार से मिलने का मौका कम ही मिल पाता है। परिवार को मिलना तो दूर की बात है उनकी देहरादून में 9वीं कक्षा में पढ़ रहे अपने बेटे से भी पिछले 10 दिनों से बातचीत नहीं हो पाई। इस दौरान बेटे का घर फोन आया, पर पत्नी से ही बात हो पाई। दो-तीन बार उनके मोबाइल पर बेटे का फोन आया, पर काम के चलते बात न हो सकी। घर में 5 साल का छोटा बेटा भी सारा दिन पिता की राह तकता रहता है व कभी तो तहसील कांप्लेक्स में खुले में ही दफ्तर लगा कर बैठे पिता को दूर से ही हाथ हिलाता है , मानो यह कह रहा हो कि पापा मैं कभी खुल कर आपसे गले मिलूगां।श्री अमित महाजन ड्यूटी तक ही सीमित नही बल्कि निजी तौर भी मानवीय व्यवहार से लबरेज हैं। यह तब साबित हुआ, जब इनकी ओर से शहर में एक जरुरतमंद मजदूर परिवार की अपनी जेब से मदद की गई। एस.डी.एम. होशियारपुर ने कफ्र्यू को सुचारु ढंग से लागू करने के लिए टीमों सहित सुबह से चैकिंग, जरुरतमंदों के लिए राशन का वितरण, सुचारु ढंग से गेहूं की खरीद के लिए मंडियों के दौरे, इमरजेंसी मैडिकल ई-पास, कोविड केयर सैंटर रियात-बाहरा में विशेष प्रबंध आदि ड्यूटी निभाने के साथ-साथ मानवीय व प्रगतिशील व्यवहार के चलते कुछ ऐसे कदम भी उठाए हैं, जो अपने आप में मिसाल हैं। गांव हरदोखानपुर में स्वेच्छा से एक व्यक्ति ने कोविड-19 का टैस्ट करवाया था, जो नैगेटिव आया था। जब इनको पता लगा कि इस व्यक्ति से गांव में भेदभाव हो रहा है, तो यह खुद गांव गए व उस व्यक्ति का हौंसला बढ़ाया, ताकि गांव वासियों को संदेश दिया जा सके कि इस नाजुक घड़ी में एक दूसरे का साथ देना बहुत जरुरी है। 

एस.डी.एम. से पहले सेना में सेवाएं निभाने वाले मेजर अमित महाजन ने फौज की तर्ज पर कफ्र्यू के दौरान फास्ट फूड बेचने वाले को पकड़ा, जो अपने आप में एक बेहतरीन कार्य था। इन्होंने ग्राहक बनकर फास्ट फूड का आर्डर किया था  व मौके पर ही संबंधित एक व्यक्ति को काबू किया गया।डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने प्रशंसा करते हुए कहा कि एस.डी.एम्ज की ओर से तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, बी.डी.पी.ओज, पटवारी व अन्य विभागों के अधिकारियों की ओर से निभाई जा रही ड्यूटी काबिले-तारीफ है। उन्होंने कहा कि बाकी एस.डी.एम्ज की तरह एस.डी.एम. श्री अमित महाजन की ओर से ड्यूटी के साथ-साथ मानवता के लिए भी अहम कदम उठाए गए हैं। इसके अलावा कई मिसाली कदम भी उठाए गए हैं, जिनकी जिनती प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम समर्पित भावना से कार्य कर रही है, जिसके चलते इस नाजुक घड़ी में पुख्ता प्रबंध यकीनी बनाए जा रहे हैं।एस.डी.एम. मेजर डा. अमित महाजन ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर करीब 11,500 इमरजेंसी मैडिकल ई-पासों का निपटारा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग संस्थाओं के सहयोग से करीब 40,000 व्यक्तियों को रोजाना राशन मुहैया करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पटवारी श्री अमन की ओर पिछली रात ही करीब 11 बजे एक जरुरतमंद परिवार को राशन मुहैया करवाया गया। उन्होंने कहा कि पटवारी अपने निजी वाहन का प्रयोग कर जंगल आदि इलाकों में जरुरतमंदों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कफ्र्यू का पालन यकीनी बनाने के लिए सब-डिवीजन में उल्लंघन करने पर 231 मामले दर्ज किए गए हैं, 350 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, 118 वाहन जब्त किए गए हैं व 388 चालान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई इस लिए की गई है, ताकि लोग अपने घरों में ही रहें व सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से जहां प्रबंधक मार्किट कमेटी होशियारपुर के तौर पर ड्यूटी निभाई जा रही है, वहीं कोविड केयर सैंटर रयात-बाहरा में नोडल अधिकारी के तौर पर ड्यूटी निभाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सुचारु ढंग से गेहूं की खरीद के अलावा कोविड केयर सैंटर में भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

 

Tags: Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD