Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आयुक्त सचिव उद्योग ने व्यापार में सुगमता सुधार कार्यक्रम की समीक्षा की

80 प्रतिषत बुनियादी काम पूरा होने पर संतोष व्यक्त किया

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 28 Jan 2020

Last updated on: Jan 28, 2020, 00:00 IST

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने कहा कि व्यापार में सुगमता (ईओडीबी) सुधार कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को परेशानी मुक्त सेवाएं देना और प्रणाली में पारदर्शिता लाना है।द्विवेदी ने यह बात ईओडीबी कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा के लिए उनके द्वारा बुलाई गई समीक्षा बैठक के दौरान कही।उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के तत्वाधान में भारत सरकार ने ईओडीबी कार्यक्रम के तहत सुधार शुरू किए हैं।बैठक में बताया गया कि 187 सुधारों में से 149 को लागू किया गया। बैठक में यह भी बताया गया कि सुधारों के कार्यान्वयन में जम्मू व कश्मीर की रैंकिंग में पूरे देश में 32 से 22 तक सुधार हुआ है।आयुक्त सचिव ने लगभग 80 प्रतिषत बुनियादी काम जो पूरा हो चुका है, पर संतोष व्यक्त किया। हालांकि, उन्होंने संबंधित विभागों द्वारा जमीनी स्तर पर उसी के कार्यान्वयन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने छुटे हुए कार्यों को पूरा करने और सिंगल-विंडो पोर्टल के साथ इसके एकीकरण को पूरा करने पर जोर दिया।बैठक के दौरान, जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम के कार्यान्वयन पर भी चर्चा की गई जहाँ 20 विभागों को कवर किया जाएगा जो जिला स्तर /ग्राम स्तर पर लाभ प्रदान करेगा।द्विवेदी ने सिकॉप के प्रबंध निदेशक को सभी संबंधित विभागों/एजेंसियों के साथ संपर्क करने का निर्देश दिया, ताकि इसके कार्यान्वयन के लिए जमीनी कार्य पूरा हो जाए। यह प्रक्रियाओं में कटौती करेगा और सरकार के काम करने की समय दक्षता में सुधार करेगा और पारदर्शिता भी लाएगा।इसके अतिरिक्त आयुक्त सचिव ने इनवेस्टमेंट फेसिलिटेशन सेल (आईएफसी) को जल्द से जल्द चालू करने और निवेशकों को परेशानी मुक्त सेवाएं प्रदान करने के लिए औद्योगिक संपदाओं की जीआईएस मैपिंग को पूरा करने का निर्देश दिया।बैठक में सिकॉप के प्रबंध निदेशक, निदेशक (योजना), निदेशक (वित्त) उद्योग और वाणिज्य विभाग के अलावा ईएंडवाई टीम (कंसलटेंट) ने भी भाग लिया।

 

Tags: Manoj Kumar Dwivedi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD