विधायक को लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं : केजरीवाल
Web Admin
5 दरिया न्यूज
नई दिल्ली , 26 Feb 2014
Last updated on: Feb 26, 2014, 00:00 IST
आम आदमी पार्टी (आप) किसी भी विधायक को लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं देगी। इस आशय की घोषणा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दी।केजरीवाल ने मीडिया को बताया, "हम किसी विधायक को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं बनाएंगे।"उन्होंने हालांकि यह साफ नहीं किया कि वे दिल्ली सहित अन्य पार्टियों के विधायकों या निर्दलीय के बारे में बात कर रहे हैं।दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप को गठन के बाद पहले ही चुनाव में अच्छी सफलता मिली और पार्टी ने 28 सीटों पर सफलता पाई। पार्टी ने कांग्रेस के बाहर से मिले समर्थन पर 49 दिनों तक सरकार चलाई, लेकिन जन लोकपाल के सवाल पर सरकार ने इस्तीफा दे दिया।पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है और 20 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।