Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व समागमों में शामिल होने का न्यौता स्वीकार किया

डा. मनमोहन सिंह ने ऐतिहासिक दिवस के मौके पर गुरुद्वारा करतारपुर साहिब जाने वाले सर्वदलीय जत्थे में सम्मिलन की दी सहमति

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली/चंडीगढ़ , 03 Oct 2019

Last updated on: Oct 03, 2019, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने गुरुवार को देश के राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व समागमों और करतारपुर गलियारा खुलने के ऐतिहासिक दिवस के समागम में शामिल होने का न्यौता पत्र दिया।दो अलग-अलग मुलाकातों में मुख्यमंत्री ने दोनों शख्सियतों को न्यौता देते हुए इन बड़े समागमों में शामिल होने की अपील की।इसके उपरांत मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बताया की राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा इन ऐतिहासिक समागमों में शामिल होने के न्यौता पत्र को स्वीकार कर लिया और उनके दौरे के प्रोग्राम को अंतिम रूप पाकिस्तान वाले हिस्से के करतारपुर गलियारे के खुलने के उद्घाटनी प्रोग्राम को तय करने के बाद दिया जायेगा।सरकारी प्रवक्ता ने बताया की मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ समागमों का विस्तृत अधिकारिक प्रोग्राम सांझा किया गया और अपील की गई की वह अपनी व्यस्तताओं के अनुसार समागमों में सम्मिलन करें। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने दोनों को विनती की की वह विशेष तौर पर डेरा बाबा नानक में करतारपुर गलियारा खुलने के उद्घाटनी समागम और 12 नवंबर को सुल्तानपुर लोधी में होने वाले समागम में जरूर शामिल हों।

मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के साथ भी मुलाकात की गई और उनको गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए जाने वाले पहले सर्वदलीय जत्थे में शामिल होने की विनती की। मुख्यमंत्री जो जत्थे का नेतृत्व कर रहे हैं, ने बताया की डा. मनमोहन सिंह ने उनकी विनती स्वीकार कर ली।प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने यह भी विनती की की 550वें प्रकाश पर्व के ऐतिहासिक दिवस के मौके पर श्री गुरु नानक देव जी के जन्म स्थान श्री ननकाना साहिब (अब पाकिस्तान) जाने वाले विशेष सर्वदलीय जत्थे को राजसी मंजूरी दिलाने के लिए निजी तौर पर दखल दें। उन्होंने विनती की की 30 अक्तूबर से 3 नवंबर 2019 तक 21 व्यक्तियों के जत्थे को श्री ननकाना साहिब जाने और श्री ननकाना साहिब से सुल्तानपुर लोधी तक बरास्ता अमृतसर (वाघा) नगर कीर्तन ले जाने की आज्ञा दी जाये। नगर कीर्तन 4 नवंबर को सुल्तानपुर लोधी पहुंचेगा।सरकारी प्रवक्ता ने बताया की मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्री डा. एस. जयशंकर को भी अर्ध सरकारी पत्र लिखते हुए श्री ननकाना साहिब जाने वाले जत्थे को औपचारिक तौर पर मंजूरी दिलाने की मांग की और नगर कीर्तन को पाकिस्तान से पंजाब लाने की मंजूरी दी जाये।राज्य सरकार द्वारा 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर 5 से 15 नवंबर 2019 तक बनाए प्रोग्रामों बारे जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया की डेरा बाबा नानक में संगत की संक्षिप्त सार्वजनिक सभा के उपरांत समागम को हरी झंडी दिखाई जायेगी जैसे पहले होता रहा है। पंजाब सरकार द्वारा 1 नवंबर 2019 को सुल्तानपुर लोधी में प्रात:काल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सर्व भारतीय मीटिंग करवाने का प्रस्ताव रखा गया है।मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को बताया की इस सभा के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं/संगत के ठहरने और सुरक्षा प्रबंधों का इंतजाम राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा दोनों को न्यौता पत्र देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की वह इन समागमों में शामिल होकर यादगारी अनुभव हासिल करें।

 

Tags: Amarinder Singh , Narendra Modi , Ram Nath Kovind , Dr Manmohan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD