11 दल मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव : करात
Web Admin
5 दरिया न्यूज
नई दिल्ली , 25 Feb 2014
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव प्रकाश करात ने मंगलवार को कहा कि 11 दलों का तीसरा मोर्चा लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ेगा।सभी दलों की बैठक के बाद माकपा महासचिव ने यहां संवाददाताओं से कहा, "11 दलों के नेताओं ने लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने का फैसला किया है।""ये मुख्य रूप से गैर भाजपा, गैर कांग्रेसी दल हैं।"उन्होंने आगे कहा, "हम नहीं चाहते कि कांग्रेस और संप्रग (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) की सत्ता कायम रहे। जहां तक भाजपा की नीतियों का सवाल है तो वह भी कांग्रेस पार्टी से भिन्न नहीं है।"11 पार्टियों में चार वामपंथी दल, समाजवादी पार्टी, जनता दल-यूनाइटेड, जनता दल-सेक्यूलर, एआईएडीएमके, बीजू जनता दल, असम गण परिषद और झारखंड विकास मोर्चा शामिल हैं।