Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रदूषित पानी के मुद्दे पर 'आप' व समाज सेवी संगठनों के वफद ने राज्यपाल को दिया मांग पत्र

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Sep 2019

Last updated on: Sep 11, 2019, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने दरियाई पानियों में बढ़ रहे प्रदूषण पर गंभीर चिंता जाहिर की है। दरियाई पानियों के दिन प्रति दिन जहरीला होने से लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ती जा रही है।नरोआ पंजाब मंच के नेतृत्व में 'आप' पंजाब के किसान विंग के प्रधान और कोटकपूरा से विधायक कुलतार सिंह संधवां के नेतृत्व में दरियाई पानियों के प्रदूषित पानी में सुधार लाने के लिए पंजाब और राजस्थान की प्रतिनिधित्व वाले एक संयुक्त वफद जिन में नदियों के पानियों की गुणवत्ता के प्रति काम करने वाले 50 से अधिक एन.जी.ओज का संयुक्त मोर्चा भी शामिल था ने बुद्धवार को पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर को एक मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र देने मौके नरोआ पंजाब मंच के कनवीनर गुरप्रीत सिंह चन्दबाजा, सचिव बलतेज सिंह पन्नू, महेश पैडीवाल, रमजान अली और परीख शामिल थे।वफद ने मांग पत्र में राज्यपाल को सतलुज और ब्यास दरियाओं के पानी सम्बन्धित सीधे तौर पर पंजाब (राज्य) के सैंकड़ों शहरों, कसबों और गांवों को अमृतसर (पंजाब) के हरीके पत्तन से नहरी प्रणाली के द्वारा सप्लाई किए जाने के बारे में बताया। इसके साथ यह भी जानकारी दी गई कि लोग पीने वाले पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए इन दरियाओं पर ही निर्भर हैं।वफद ने कहा कि नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने राज्य सरकारों को दरियाई पानियों की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए एक ठोस योजना तैयार करने और समय पर योजना को लागू करने के निर्देश दिए थे परंतु राज्य में पानी की बेहतरी के लिए कोई भी पुख्ता कदम नहीं उठाए गए।इसके इलावा वफद ने कहा कि नगर निगम, लुधियाना के अधीन पड़ती डेयरियों में पशुओं की एक लाख से ज़्यादा की संख्या है, जिसके कारण काफी समस्या पैदा हो रही है। वफद ने नदियों के पानी को बचाने के लिए पशु डेयरियों को तुरंत शहर से बाहर तबदील करने की मांग की।उन्होंने बताया कि वफद पहले ही केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंदर सिंह शेखावत, पंजाब प्रदूषण बोर्ड के आधिकारियों और हिमाचल प्रदेश के मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर को मिल चुका है और राज्य सरकारें इस सम्बन्ध में कुछ नहीं कर रही जिस कारण प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है। 

 

Tags: AAP Punajab , VP Singh Badnore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD