Monday, 13 May 2024

 

 

खास खबरें मैं दोबारा जेल चला गया तो भाजपा वाले फ्री बिजली, पानी और इलाज रोक देंगे- केजरीवाल गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रत्याशी के हक में मोहाली में वोटरों से मांगा वोट अपना वोट डालते समय 1 जून 1984 को याद रखना: सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से कहा लोगों को गुमराह करने की बजाए विकास की बात करें कांग्रेस, भाजपा व आप : एन.के.शर्मा चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील अगर किसी ने मोदी शाह की जोड़ी को हराया है तो वह पंजाब की जनता है : गुरजीत सिंह औजला मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई

 

पंजाब के मुख्यमंत्री की विनती पर रेलवे ने 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर सुल्तानपुर लोधी तक ऐक्सप्रैस रेल गाड़ी चलाने की दी सहमति

4 अक्तूबर से नई दिल्ली-लुधियाना शताब्दी लोहियाँ ख़ास तक वाया सुल्तानपुर लोधी चलाने का किया फैसला

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Sep 2019

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर सुल्तानपुर लोधी में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की आमद को देखते हुए इस ऐतिहासिक शहर को रेल के द्वारा नई दिल्ली के साथ जोडऩे के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से विनती को मानते हुए केंद्र सरकार ने अपनी सहमति दे दी है।रेलवे मंत्रालय ने 4 अक्तूबर, 2019 से नई दिल्ली -लुधियाना शताब्दी को इंटर सिटी ऐक्सप्रैस के तौर पर हफ्ते में पाँच दिन लोहियाँ ख़ास तक चलाने का फ़ैसला किया है जो सुल्तानपुर लोधी में विशेष तौर पर रूकेगी।यह फ़ैसला कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा पहले सिख गुरू के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित नई ऐक्सप्रैस रेलगाड़ी चलाने के लिए रेलवे मंत्रालय को लिखे पत्र के जवाब में किया गया है।इंटर सिटी ऐक्सप्रैस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्रात:काल 7.00 बजे रवाना होगी जो लुधियाना और जालंधर होते हुए दोपहर बाद 2.40 बजे सुल्तानपुर लोधी पहुँचेगी। यह रेलगाड़ी वापसी का सफऱ लोहियाँ ख़ास से दोपहर बाद 3.35 बजे शुरू करके नई दिल्ली में रात 11 बजे पहुँचेगी।जि़क्रयोग्य है कि राज्य सरकार ने रेलवे मंत्रालय को सुल्तानपुर लोधी के लिए और भी विशेष रेलगाड़ीयाँ चलाने की विनती की है जिससे लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं को यहाँ पहुँचने में कोई दिक्कत न आए। सुल्तानपुर लोधी वह ऐतिहासिक शहर है जहाँ से पहले सिख गुरू जी का रुहानियत का सफऱ शुरू हुआ और अपनी जि़ंदगी के 17 वर्ष व्यतीत किये। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि उम्मीद है कि 1 नवंबर से शुरू हो रहे समागमों को देखते हुए रेलवे मंत्रालय राज्य में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए छोटी दूरी और अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लम्बी दूरी वाली विशेष रेलगाड़ीयाँ चलाए।प्रवक्ता ने यह भी बताया कि रेलवे द्वारा सुल्तानपुर लोधी रेलवे स्टेशन को भी अपग्रेड किया जा रहा है जिसका काम नवंबर महीने में होने वाले ऐतिहासिक समागमों से पहले मुकम्मल हो जायेगा।

 

Tags: Spokesman Punjab Govt

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD