Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें अनिल कुमार चूना ने अमृतसर में भाजपा उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू के समर्थन में युवा बैठक का आयोजन किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने डॉ. भरत बरोवालिया की पुस्तक का विमोचन किया हमारी वोट काम के लिए होती है, हमने काम करके दिखाएं है और जिसने काम नहीं किए उसे वोट मांगने का अधिकार नहीं है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज लुधियाना नगर निगम का क्लर्क जन्म प्रमाण पत्र में सुधार के लिए 11500 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार माईक्रो आब्जर्वर करेंगे नाजुक व संवेदनशील बूथों की निगरानी अमृतसर लोकसभा चुनाव में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने विशाल जनसभा को संबोधित किया- तरुण चुग बिजली मीटर लगाने के बदले 12000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पी.एस.पी.सी.एल का लाईनमैन और पूर्व सरपंच गिरफ़्तार भाजपा ने आपदा में पैसा नहीं दिया, विधायक खरीदने पर लगाया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लुधियाना से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया चुनाव प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर जी के भोग रस्म में हुए शामिल रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया

 

कोट में 1158 लाख की पेयजल योजना का होगा शिलान्यास

745 लाख के निर्माण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया आरंभ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

हमीरपुर , 19 Feb 2014

सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के कोट में 1158 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाली पेयजल योजना का शिलान्यास शनिवार, 22 फरवरी को दोपहर एक बजे करेंगी। यह जानकारी विधायक राजेंद्र राणा ने देते हुए बताया कि इस पेयजल योजना से चमियाणा, पटलांदर, चौरी तथा कराड़ा पंचायतों के लोग लाभाविंत होंगे जबकि 23 फरवरी को उटपुर में प्रात: 11 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का शिलान्यास किया जाएगा।उन्होंने बताया कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत मिनी सचिवालय के लिए 3 करोड़ 80 लाख की राशि स्वीकृत कर ली गई है तथा इस के लिए निविदाएं भी आमंत्रित की गई हैं इसके साथ ही आईटीआई के भवन निर्माण के लिए प्रथम चरण में 118 लाख के बजट का प्रावधान किया गया है इस के लिए भी निविदाएं आमंत्रित की गई हैं और शीघ्र ही कार्य आरंभ किया जाएगा जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोट के भवन निर्माण के लिए 44 लाख की राशि स्वीकृत की गई है और निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, सुजानपुर विश्राम गृह के वीआईपीए सेट के निर्माण के लिए 18 लाख की राशि स्वीकृत करवाई गई है और निर्माण कार्य आवंटित हो चुका है, प्रगौढ़-बल्ली सडक़ के लिए आठ लाख स्वीकृत किए गए हैं तथा टेंडर प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। धु्रगधार वाया घरौडू सडक़, जोल लंबरी पंचायत के लिए सडक़ का निर्माण कार्य जल्द आरंभ किया जा रहा है इसके अतिरिक्त चमियाणा से डडर वाया मंगलेड़ सडक़ निर्माण के लिए 180 लाख का बजट स्वीकृत किया गया है तथा निर्माण कार्य आरंभ हो चुका है।उन्होंने बताया कि  सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 25 करोड़ के विकास कार्यों के शिलान्यास एवं उद्घाटन किए गए हैं जबकि 62 लाख 50 हजार विधायक क्षेत्रीय विकास निधी योजना, सत्तर लाख मुख्यमंत्री ग्राम पथ योजना, 18 लाख 99 हजार पिछड़ा क्षेत्र उपयोजना, 37 लाख 30 हजार विकेंद्रीकृत क्षेत्रीय नियोजन, ग्रामीण विकास पर 83 लाख 33 हजार की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग में पांच करोड़ 48 लाख, आईपीएच में चार करोड़ 18 लाख की राशि व्यय की गई है इसके अतिरिक्त शहरी मंत्रालय को 29 करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृति के लिए भेजी गई हैं जिसमें सुजानपुर शहर के लिए 15 करोड़ की महत्वाकांक्षी योजना भी शामिल है इस योजना के कार्यान्वयन से सुजानपुर शहर में 24 घंटें पेयजल सुविधा उपलब्ध रहेगी।

 

Tags: vidya stokes

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD