Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

बांटने वाले राष्ट्रवाद का उपदेश देते हैं मोदी: कैप्टन अमरिंदर सिंह

Amarinder Singh, Manish Tewari, Balbir Singh Sidhu, Kang
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खरड़ , 16 May 2019

Last updated on: May 16, 2019, 00:00 IST

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बांटने वाले राष्ट्रवाद की व्याख्या पर बरसते हुए कहा है कि कांग्रेसियों को राष्ट्रवाद पर इनके (मोदी) जैसे किसी भी व्यक्ति से सबक लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां मोदी का राष्ट्रवाद बांटने वाला है, तो कांग्रेस का राष्ट्रवाद जोड़ने वाला है।पार्टी के श्री आनंदपुर साहिब से उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मोदी का राष्ट्रवाद खतरनाक है, क्योंकि यह लोगों को जोड़ने की बजाय उन्हें तोड़ता है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद का अर्थ यह है कि लोग धर्मों को अन्य आधार पर बांटने वाली लकीरों को पार करके भारतीय होने पर गर्व महसूस करें। राष्ट्रवाद हमेशा जोड़ता है, जो लोगो को अलग-अलग मतों और पहचान के आधार पर बांटता या उनमें भेदभाव नहीं करता।कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि खासतौर पर पंजाबियों को असली राष्ट्रवादी होने पर गर्व है, जिन्होंने हमेशा से देश के लिए अपनी जिंदगियों को कुर्बान किया। 

उन्होंने कहा कि उन्हें कई पंजाबियों के नाम पता है, जिन्हें स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान काला पानी भेज दिया गया, जो कभी वापस नहीं लौटे। जिन्हें पता था कि उन्हें इसके बदले कुछ नहीं मिलने वाला, लेकिन वे अपने देश को स्वतंत्र देखना चाहते थे।मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि वह उन सभी पंजाबियों की याद में एक मेमोरियल स्थापित करवाएंगे, जिन्हें जिंदगी भर के लिए काला पानी भेज दिया गया, जो उनके बलिदान को एक श्रद्धांजलि होगी।अलग-अलग स्थानीय मांगो पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए, कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि उन्होंने कंडी क्षेत्र में औद्योगिक हब विकसित करने के लिए विस्तृत योजना तैयार की है, जो क्षेत्र ज्यादातर श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र में आते हैं। इससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।उन्होंने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाने वाले आवारा पशुओं को रोकने के लिए क्षेत्र में तारबंदी हेतु राज्य सरकार की ओर से योगदान डालने की वचनबद्धता जाहिर की।मुख्यमंत्री ने यह भी वायदा किया कि राज्य सरकार क्षेत्र में खेल स्टेडियम के निर्माण और बस स्टैंड को पूरा करने में सहयोग करेगी। इसके अलावा क्षेत्र में एक नया अस्पताल स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर मनीष तिवारी के अलावा, मंत्रियों में बलबीर सिंह सिद्धू, चरणजीत सिंह चन्नी और पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग भी मौजूद रहे।

 

Tags: Amarinder Singh , Manish Tewari , Balbir Singh Sidhu , Kang

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD