Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

अबकी बार भाजपा सरकार जरूर चली जाएगी : मायावती

Listen to this article

5 Dariya News

जौनपुर/भदोही , 07 May 2019

Last updated on: May 07, 2019, 00:00 IST

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर निशाना साधा, और कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार हर हाल में चली जाएगी।भदोही में बसपा-सपा की संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा, "मोदी सरकार में पांच वर्ष से भ्रष्टाचार चरम पर है। इसमें रक्षा सौदे भी अछूते नहीं रहे। देश की सीमाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा के लोग तो अब शहीदों की शहादत को भुनाने में लगे हैं। इसी कारण अबकी बार भाजपा की सरकार जरूर चली जाएगी।"उन्होंने कहा, "इस बार नमो-नमो की जनता छुट्टी कर देगी। अपनी गलत नीतियों की वजह से कांग्रेस को सत्ता गंवानी पड़ी थी। अब भाजपा अपनी कमियों की वजह से सत्ता से बेदखल होगी।"मायावती ने कहा, "सबका साथ सबका विकास सिर्फ जुमलेबाजी तक सिमट कर रह गया है। योगी सरकार के आवारा जानवरों ने किसानों को बर्बाद कर दिया है। मुस्लिम समाज का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ है। मायावती ने कहा कि इन्हें सत्ता में आने नहीं देना है।"सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "कांग्रेस के शासनकाल में गरीबी दूर नहीं हुई। पिछली सरकारों में दलितों, गरीबों, पिछड़ो को कानूनी अधिकार नहीं मिले हैं।"अखिलेश ने कहा, "संविधान न होता तो कुछ लोग जाकर घण्टा बजा रहे होते। देश की सरकार ने कोई काम नहीं किया। जो काम चल रहे थे, उसे भी बंद कर दिया गया। भाजपा के झूठ की जड़ों को हिलाने का काम महागठबंधन करेगा।

मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "जो वाराणसी में एक फौजी से डर गए, वह आतंकवाद और नक्सलवाद से क्या लड़ेंगे। भाजपा ने काम रोकने का काम किया है। पूरे देश की निगाहें उप्र पर हैं, पांच चरणों में जनता ने बहुत मदद की है। जौनपुर के लोग जो तय कर लेंगे, वही परिणाम आता है।"इसके बाद मायावती और अखिलेश भदोही पहुंचे, और दोनों नेताओं ने एक रैली को संबोधित किया। मायावती ने प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर कहा कि आज भाजपा की सरकार प्रदेश में है तो सरकार भदोही का नाम बदल कर संतकबीर नगर क्यों नहीं रख देती।माया ने कहा कि जो बाबा योगी आज आप लोगों के बीच आकर वोट मांग रहे हैं, वह चुनाव के बाद अपने मठ में वापस चले जाएंगे। उन्होंने बिना नाम लिए कहा, "कांग्रेस का एक प्रत्याशी आजमगढ़ से भदोही आकर अखिलेश को समर्थन करने की बात कह रहा है। मुझे लगता है कि दाल में जरूर कुछ काला है। भाजपा ने अपने किसी कार्यकर्ता को कांग्रेस से चुनाव लड़ाकर गठबंधन के खिलाफ साजिश रची है।" मायावती रमाकांत यादव का जिक्र कर रही थीं, जिन्हें कांग्रेस ने भदोही से टिकट दिया है। रमाकांत यादव इसके पहले भाजपा में थे, और टिकट न मिलने के कारण कांग्रेस में शामिल हो गए थे।अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज करते हुए कहा, "इनके भाषण शौचालय से शुरू हो कर शौचालय पर ही खत्म होते हैं। 2014 में किए गए सभी वादे भूल गई सत्ताधारी सरकार। भाजपा और कांग्रेस दोनों में कोई अंतर नहीं है।"

 

Tags: Mayawati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD