Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया

 

पूर्ण राज्य के वादे के साथ आप ने दिल्ली का घोषणापत्र जारी किया

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Apr 2019

Last updated on: Apr 25, 2019, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) नेता व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का दिल्ली घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र में राष्ट्रीय राजधानी को 'पूर्ण राज्य' का दर्जा दिलाने का वादा किया गया है।यहां पार्टी कार्यालय में जारी 35 पन्नों के घोषणापत्र का शीर्षक 'ले कर रहेंगे पूर्ण राज्य' है। इस अवसर पर आप नेता मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, संजय सिंह भी मौजूद थे।दिल्ली में सत्तारूढ़ आप ने घोषणापत्र में कहा कि केवल पूर्ण राज्य का दर्जा ही दिल्ली सरकार को भूमि, कानून व व्यवस्था, पुलिस, अधिकारियों के बारे में तथा अन्य निर्णय लेने का अधिकार दे सकता है।दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक संदेश में कहा, "पूर्ण राज्य के दर्जे के साथ, दिल्ली के लोगों के कई सपने साकार होंगे। महिला सुरक्षा में बेहतरी होगी। दिल्ली में कानून व व्यवस्था की स्थिति बेहतर होगी। युवाओं को रोजगार मिलेगा। 12वीं में 60 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले सभी छात्रों को कॉलेज में दाखिला मिलेगा, दिल्ली में सीलिंग पर रोक लगाई जाएगी। दिल्ली के सभी नागरिकों के पास अपना घर होगा। कच्ची कॉलोनियों को नियमित किया जाएगा। दिल्ली एक स्वच्छ और सुंदर शहर होगा और यह विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।"पार्टी ने अपने घोषणापत्र में कहा कि भाजपा और कांग्रेस, दोनों दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा देने के मुद्दे से बच रहीं हैं।घोषणापत्र के अनुसार, "इसके पीछे वे कारण यह देती हैं कि उनकी सरकार दिल्ली में नहीं है। जबकि, सच्चाई यह है कि उनके पास ऐसा करने का अवसर था, जब उनकी केंद्र और दिल्ली दोनों जगहों पर सरकारें थीं। लेकिन उन्होंने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए कोई प्रभावकारी कदम नहीं उठाया। आज के समय में भी, भाजपा व कांग्रेस का पूर्ण राज्य के प्रति रवैया सही नहं है।"केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने से पहले दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा मांगा था।आप ने कहा कि कई मुश्किलों के बावजूद, दिल्ली सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी के क्षेत्र में जबरदस्त सफलता हासिल की है।


 

Tags: Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD