Tuesday, 30 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं से ओर मजबूत हुई पार्टी मतदान को लेकर सीनियर सिटीजन्स में युवाओं जितना दिखा उत्साह संगरूर में मीत हेयर के कार्यालय का उद्घाटन पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव अमृत कौर गिल को सेवानिवृत्ति के अवसर पर दी विदायगी पार्टी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल के गौरव पुरस्कार-2024 प्रदान किए केवल अकाली दल है हिंदू-सिख एकता का प्रतीक: एन.के.शर्मा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल प्रदेश के उत्कृष्ट उद्यमियों को सम्मानित किया चुनाव प्रचार में सुरक्षा वाहन को छोड़कर 10 से ज्यादा वाहनों के काफिले के चलने की नहीं होगी अनुमति PEC ने पीएचडी प्रोग्राम के लिए आईआईटी जम्मू के साथ MoU किया साइन जैसे चरणजीत चन्नी भदौड़ वापस नहीं आए, वैसे सुखपाल खैरा दोबारा संगरूर नहीं आएंगे: मीत हेयर एलपीयू द्वारा नेटवर्क, इंटेलिजेंस और कंप्यूटिंग पर दूसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित "द इंडियन ब्राइड" एक प्रसिद्ध कंपनी ने चंडीगढ़ में लक्जरी लाइफस्टाइल की मेजबानी की !! केरल और कोडईकनाल के जंगलों में हुई "कांगुवा" की शूटिंग पोलिंग स्टाफ तनदेही व ईमानदारी से निभाएं जिम्मेदारी: कोमल मित्तल भगवंत मान ने रोपड़ में आप उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग के लिए किया चुनाव प्रचार अजनाला हल्के में विरोधियों पर गरजे गुरजीत सिंह औजला स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत-टंडन कांग्रेस के प्रदेश सचिव व अनुबंध सफाई कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सहित 100 लोग हुए भाजपा में शामिल मैंने हमेशा कठिन चुनौतियों का सामना किया है, यह चुनाव तो सरल है : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग विशाल महिला सम्मलेन मौलीजागरां में प्रिया टंडन ने संजय टंडन के लिए मांगे वोट स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत : संजय टंडन

 

कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं : आप

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Apr 2019

आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के साथ कोई चुनावी गठबंधन नहीं होगा, क्योंकि दोनों दल दिल्ली और हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए।आप प्रवक्ता संजय सिंह ने मीडिया से कहा कि आप भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन करना चाहती थी, लेकिन ऐसा लगता है कि कांग्रेस की इसमें रुचि नहीं है।उन्होंने कहा, "हम 18 सीटों पर गठबंधन चाहते थे, लेकिन दुर्भाग्यवश कांग्रेस सीट बंटवारे पर किसी समझौते को तैयार नहीं है। एकसाथ हम भाजपा को हरा सकते थे।"दोनों दलों के बीच पिछले कुछ हफ्तों से गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही थी।सिंह ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, पी.सी. चाको और अहमद पटेल से मुलाकात की, लेकिन गठबंधन को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका।उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां दिल्ली में 4:3 सीट बंटवारे के लिए सहमत थीं, जिसमें चार सीटें आप को दी जातीं।उन्होंने कहा कि आप ने हरियाणा के लिए 6:3:1 सीट बंटवारे का प्रस्ताव दिया था, जिसके तहत कांग्रेस छह सीटों पर लड़ती, जननायक जनता पार्टी तीन सीटों पर और आप एक उम्मीदवार उतारती।सिंह ने कहा, "कांग्रेस की गठगबंधन करने में रुचि नहीं है। हमने हर संभव व्यवस्था के लिए कोशिश की। ऐसा लगता है कि कांग्रेस आप के लिए एक इंच पीछे हटने को तैयार नहीं है। गठबंधन पर बातचीत समाप्त हो चुकी है।"


 

Tags: Sanjay Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD