Monday, 13 May 2024

 

 

खास खबरें मैं दोबारा जेल चला गया तो भाजपा वाले फ्री बिजली, पानी और इलाज रोक देंगे- केजरीवाल गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रत्याशी के हक में मोहाली में वोटरों से मांगा वोट अपना वोट डालते समय 1 जून 1984 को याद रखना: सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से कहा लोगों को गुमराह करने की बजाए विकास की बात करें कांग्रेस, भाजपा व आप : एन.के.शर्मा चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील अगर किसी ने मोदी शाह की जोड़ी को हराया है तो वह पंजाब की जनता है : गुरजीत सिंह औजला मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई

 

मैं लुधियाना को हर पक्ष से टॉप शहर बना दूंगा: रवनीत सिंह बिट्टू

अकाली-भाजपा की ओर से अभी तक उम्मीदवार न घोषित किए जाने पर जताई हैरानी, कहा-असलियत में वे जानते हैं कि उसका भविष्य क्या होगा

Listen to this article

5 Dariya News

लुधियाना , 13 Apr 2019

लुधियाना को आगामी 5 सालों में प्रत्येक पक्ष से टॉप पर लाया जाएगा। लुधियाना लोकसभा के वोटरों से यह अपील करते हुए रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि पिछली बार लुधियाना के लोगों ने उन पर मेहर करते हुए उन्हें अपना मेंबर पार्लिमेंट चुना था और वे इस बार भी उन्हें अपना आशीर्वाद देंगे। आज मल्हार रोड पर अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए बिट्टू ने कहा कि वह शहर को प्रत्येक पक्ष से नंबर एक सिटी बनाएंगे और बढ़ती ट्रैफिक की समस्या, उद्योगों के लिए विशेष रियायतों और प्रदूषण से निपटने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। वह देशभर में लुधियाना को हर पक्ष से टॉप पर देखना चाहते हैं। वह वोटरों से उन्हें एक बार फिर से उनकी सेवा करने  का मौका देने और कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने की अपील करते हैं।बिट्टू ने केंद्र में भाजपा नेतृत्व वाली मोदी सरकार की गलत नीतियों पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि नोटबंदी और जीएसटी ने मध्यम और छोटे स्तर के बिजनसों को तबाह कर दिया है। भाजपा सरकार की ओर से उठाए गए जन विरोधी कदमों का लुधियाना पर बुरा प्रभाव पड़ा है और अब लोग मोदी को इंडस्ट्री के किए गए नुकसान का जवाब देंगे। मोदी द्वारा सिर्फ कुछ बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया गया है जबकि बाकी अन्य वेंटिलेटर पर हैं। हमें इस बार केंद्र में कांग्रेस सरकार लानी चाहिए ताकि उद्योगों को एक बार फिर से खड़ा किया जा सके।
बिट्टू ने पंजाब में अकाली-भाजपा को हाथों में लेते हुए कहा कि जिनके खुद के घर शीशे के बने हो उन्हें दूसरों पर पत्थर नहीं मारने चाहिए।अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को दूसरों पर नकारात्मक प्रतिक्रिया जाहिर करने से पहले अपनी पार्टी को देखना चाहिए। उन्हें अपने घर को ठीक करना चाहिए। आज अकाली दल के हालात ऐसे हैं कि इनके पास लुधियाना में कोई उम्मीदवार नहीं है और यही कारण है कि ये आज तक सोच रहे हैं व कोई फैसला नहीं ले सके। बादल फीडबैक ले चुके हैं की लुधियाना में इनके उम्मीदवार के साथ क्या होने वाला है, यही कारण है कि ये अभी तक सही व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं। लुधियाना के लोग इस बात को समझते हैं और बीते 10 सालों के दौरान बादलों के चलते पंजाब ने जो सहा, जिनका राजनीतिक अस्तित्व अब खत्म हो चुका है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब की कांग्रेस सरकार राज्य में विकास के लिए कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ रही और 2 सालों के शासनकाल में इन्होंने यह कर दिखाया है।बिट्टू ने अष्टमी (नवरात्र के आखिरी दिन) के अवसर पर सभी धर्मों की पवित्र प्रार्थनाओं के साथ अपने चुनावी कार्यालय की शुरुआत की। इस दौरान अन्य के अलावा कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू, विधायक राकेश पांडे, सुरेंद्र डाबर, संजय तलवाड़, कुलदीप वैद, मेयर बलकार सिंह संधू, लुधियाना कांग्रेस शहरी के प्रधान अश्विनी शर्मा, देहाती जिला कांग्रेस के प्रधान करण सोनी, सहित सभी प्रमुख संगठनों (महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल) के नेताओं सहित जिला कांग्रेस के नेता भी मौजूद रहे।


 

Tags: Ravneet Singh Bittu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD