Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें उमर अब्दुल्ला ने शुरू की मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग पहल मध्य प्रदेश में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर : सीएम मोहन यादव आप के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं जसवीर सिंह गढ़ी : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग स्वस्थ आयु के लिए योग, पीढ़ियों के स्वास्थ्य, गरिमा और कल्याण के लिए एक वैश्विक आह्वान : प्रतापराव जाधव मौली जागरां डिस्पेंसरी में विशेष टीबी-एचआईवी जांच शिविर आयोजित महिला अंडर-20 हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप 2026 से पूर्व उपायुक्त चंडीगढ़ ने टीम इंडिया का बढ़ाया उत्साह पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर बढ़ी चर्चा, पहली बार साथ नजर आएंगे जय रंधावा और शहनाज़ गिल पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा : सुवेंदु अधिकारी शिलांग में पूर्वोत्तर भारत इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2026 का नितिन गडकरी ने किया शुभारंभ धरना, प्रदर्शन और रैली करने पर रोक लगाना बीजेपी सरकार का तुगलकी फरमान : चौधरी अभय सिंह चौटाला बीकानेर में कार-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, एक बालिका गंभीर रूप से घायल कार्गो-एमआरओ केंद्र बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर : योगी आदित्यनाथ जनजातीय संग्रहालय, केलांग में आज जिला लाहौल-स्पीति के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण आयोजित रॉबर्ट फिको ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम मोदी को बधाई दी सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट आम आदमी पार्टी के परिवार का हुआ विस्तार पंजाब में बेसहारा और आवारा गौधन को जल्द गौशालाओं में लाया जाएगा : कीमती भगत विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए सरकार उठाएगी और कदम : निर्मला सीतारमण नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, भारत-स्लोवाकिया संबंध बने ‘कॉम्प्रिहेंसिव पार्टनरशिप’

 

अश्विनी कुमार चौबे ने आज केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक के साथ मंत्रालयों के बीच बेहतर सामनजस्य के लिए बैठक की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Feb 2019

Last updated on: Feb 13, 2019, 00:00 IST

माननीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने आज केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक के साथ मंत्रालयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और सरल उपचार के तौर-तरीकों की क्षमता का पता लगाने के लिए एक बैठक की। बैठक में आई.सी.एम.आर. के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव, स्वास्थ्य सेवा के महानिदेशक डॉ एस वेंकटेश एवं दोनों मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।बैठक की शुरुवात में श्री एस. सी. गोयल तथा उनकी टीम ने मर्मदाब चिकित्सा प्रणाली पर चर्चा की| डॉ गोयल ने बैठक में उपस्थित सभी को मर्मदाब चिकित्सा प्रणाली के फायदे एवं उससे लोगों को वास्तविक जीवन में हुए लाभ के बारे में बताया। इसके उपरांत डॉ प्रभात और उनके साथी ने आधुनिक होम्योपैथी चिकित्सा प्रणाली पर रोशनी डाली। इन दोनों चिकित्सा प्रणालियों पर चर्चा के उपरांत डॉक्टर प्रभात कुमार श्रीवास्तव, जो सिन्हा इलेक्ट्रो होम्योपैथी संस्था के प्रमुख हैं, ने इलेक्ट्रो होम्योपैथी द्वारा कैंसर जैसी बिमारियों की चिकित्सा के विषय में बताया। सिन्हा इलेक्ट्रो होम्योपैथी संस्थान पटना अनुसंधानरत है।बैठक दोनों मंत्रियों के बीच विचार-विमर्श से संपन्न हुई। श्री अश्विनी कुमार चौबे ने श्री श्रीपद येसो नाइक से अनुरोध किया कि आयुष मंत्रालय बैठक के दौरान चर्चा की गयीं उपचार प्रणालियों पर अनुसंधान और वैज्ञानिक साक्ष्य को समेकित करें। श्री चौबे ने आयुष मंत्रालय को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा हर तरह के समर्थन का आश्वासन दिया।

 

Tags: Shripad Yesso Naik , Ashwini Kumar Choubey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD