Tuesday, 30 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं से ओर मजबूत हुई पार्टी मतदान को लेकर सीनियर सिटीजन्स में युवाओं जितना दिखा उत्साह संगरूर में मीत हेयर के कार्यालय का उद्घाटन पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव अमृत कौर गिल को सेवानिवृत्ति के अवसर पर दी विदायगी पार्टी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल के गौरव पुरस्कार-2024 प्रदान किए केवल अकाली दल है हिंदू-सिख एकता का प्रतीक: एन.के.शर्मा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल प्रदेश के उत्कृष्ट उद्यमियों को सम्मानित किया चुनाव प्रचार में सुरक्षा वाहन को छोड़कर 10 से ज्यादा वाहनों के काफिले के चलने की नहीं होगी अनुमति PEC ने पीएचडी प्रोग्राम के लिए आईआईटी जम्मू के साथ MoU किया साइन जैसे चरणजीत चन्नी भदौड़ वापस नहीं आए, वैसे सुखपाल खैरा दोबारा संगरूर नहीं आएंगे: मीत हेयर एलपीयू द्वारा नेटवर्क, इंटेलिजेंस और कंप्यूटिंग पर दूसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित "द इंडियन ब्राइड" एक प्रसिद्ध कंपनी ने चंडीगढ़ में लक्जरी लाइफस्टाइल की मेजबानी की !! केरल और कोडईकनाल के जंगलों में हुई "कांगुवा" की शूटिंग पोलिंग स्टाफ तनदेही व ईमानदारी से निभाएं जिम्मेदारी: कोमल मित्तल भगवंत मान ने रोपड़ में आप उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग के लिए किया चुनाव प्रचार अजनाला हल्के में विरोधियों पर गरजे गुरजीत सिंह औजला स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत-टंडन कांग्रेस के प्रदेश सचिव व अनुबंध सफाई कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सहित 100 लोग हुए भाजपा में शामिल मैंने हमेशा कठिन चुनौतियों का सामना किया है, यह चुनाव तो सरल है : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग विशाल महिला सम्मलेन मौलीजागरां में प्रिया टंडन ने संजय टंडन के लिए मांगे वोट स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत : संजय टंडन

 

कांग्रेस ने शपथ ग्रहण समारोह में आप को आमंत्रित किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Dec 2018

कांग्रेस ने एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) को तीन हिंदी भाषी राज्यों में अपने मुख्यमंत्रियों के सोमवार के शपथ ग्रहण समारोह में रविवार को आमंत्रित किया। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि वह जयपुर जाएंगे। संजय सिंह ने आईएएनएस से कहा, कांग्रेस ने हमारी पार्टी को आमंत्रित किया है और हमारे मुख्यमंत्री (अरविंद केजरीवाल) ने मुझे पार्टी प्रतिनिधि के रूप में राजस्थान जाने के लिए अधिकृत किया है। केजरीवाल के विश्वासपात्र संजय सिंह ने तत्काल यह भी कहा कि कांग्रेस के इस निमंत्रण में किसी तरह की राजनीति नहीं देखी जानी चाहिए। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों पार्टियां अगले लोकसभा चुनाव में दिल्ली में भाजपा के खिलाफ एकजुट हो सकती हैं। उल्लेखनीय है कि सोमवार को अशोक गहलोत (राजस्थान), कमलनाथ (मध्य प्रदेश), और भूपेश बघेल (छत्तीसगढ़) मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 

इन तीनों राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा से सत्ता छीन ली है। दिल्ली में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप सरकार के विपक्ष में हैं, लेकिन बहुत दिनों से कयासबाजी चल रही है कि कम से कम राष्ट्रीय राजधानी में समीकरण बदल सकते हैं। केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा में कहा था कि आप का मुख्य लक्ष्य 2019 में भाजपा को सत्ता में आने से रोकने का है, और इसके लिए गठबंधन से इंकार नहीं किया जा सकता। लेकिन उन्होंने यह नहीं कहा कि आप किसके साथ गठबंधन करेगी। उल्लेखनीय है कि 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस का कोई सदस्य नहीं है। भाजपा के चार विधायक हैं, और बाकी सारी सीटें आप के पास हैं।

 

Tags: Sanjay Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD