Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

राफेल सौदे की जेपीसी जांच की मांग करेगी कांग्रेस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Dec 2018

Last updated on: Dec 10, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन वह राफेल सौदे की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने के लिए दबाव बनाएगी और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के दुरुपयोग का मुद्दा उठाएगी। संसद का शीतकालीन सत्र मंगलवार से शुरू हो रहा है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ सदस्य गुलाम नबी आजाद ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस पार्टी, सरकार द्वारा राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाने के लिए जांच एजेंसियों के दुरुपयोग पर भी चर्चा की मांग करेगी। इसके अलावा किसानों की समस्याओं, रुपये के मूल्य में गिरावट, पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों में बढ़ोतरी, महिला सुरक्षा और आरबीआई की स्वायत्तता में कमी पर भी चर्चा करेगी। आजाद ने कहा, हम लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि राफेल घोटाले की जेपीसी जांच होनी चाहिए, लेकिन सरकार यह फैसला लेने में विफल रही है। हमने फिर से जेपीसी के गठन का आग्रह किया है।

आजाद ने कहा कि लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण है कि मतदाताओं का ईवीएम में विश्वास बना रहे। उन्होंने कहा, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद से लोगों का ईवीएम में विश्वास खत्म हो गया है, क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी इसका गलत इस्तेमाल कर रही है। हाल के विधानसभा चुनावों में इसने सभी हदें पार कर दी। ईवीएम मशीनें घरों, होटलों, सड़क पर पाई गईं, उन्हें बिना सुरक्षा के बसों व जीपों में ले जाया गया। उन्होंने कहा, इसे लेकर बड़ा संदेह है और सवाल है कि क्या चुनाव निष्पक्ष व स्वतंत्र तरीके से हो रहे हैं या सरकार की निगरानी में इन्हें आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ईवीएम से जुड़ा मुद्दा लोकतंत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

 

Tags: Ghulam Nabi Azad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD