Tuesday, 30 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं से ओर मजबूत हुई पार्टी मतदान को लेकर सीनियर सिटीजन्स में युवाओं जितना दिखा उत्साह संगरूर में मीत हेयर के कार्यालय का उद्घाटन पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव अमृत कौर गिल को सेवानिवृत्ति के अवसर पर दी विदायगी पार्टी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल के गौरव पुरस्कार-2024 प्रदान किए केवल अकाली दल है हिंदू-सिख एकता का प्रतीक: एन.के.शर्मा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल प्रदेश के उत्कृष्ट उद्यमियों को सम्मानित किया चुनाव प्रचार में सुरक्षा वाहन को छोड़कर 10 से ज्यादा वाहनों के काफिले के चलने की नहीं होगी अनुमति PEC ने पीएचडी प्रोग्राम के लिए आईआईटी जम्मू के साथ MoU किया साइन जैसे चरणजीत चन्नी भदौड़ वापस नहीं आए, वैसे सुखपाल खैरा दोबारा संगरूर नहीं आएंगे: मीत हेयर एलपीयू द्वारा नेटवर्क, इंटेलिजेंस और कंप्यूटिंग पर दूसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित "द इंडियन ब्राइड" एक प्रसिद्ध कंपनी ने चंडीगढ़ में लक्जरी लाइफस्टाइल की मेजबानी की !! केरल और कोडईकनाल के जंगलों में हुई "कांगुवा" की शूटिंग पोलिंग स्टाफ तनदेही व ईमानदारी से निभाएं जिम्मेदारी: कोमल मित्तल भगवंत मान ने रोपड़ में आप उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग के लिए किया चुनाव प्रचार अजनाला हल्के में विरोधियों पर गरजे गुरजीत सिंह औजला स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत-टंडन कांग्रेस के प्रदेश सचिव व अनुबंध सफाई कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सहित 100 लोग हुए भाजपा में शामिल मैंने हमेशा कठिन चुनौतियों का सामना किया है, यह चुनाव तो सरल है : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग विशाल महिला सम्मलेन मौलीजागरां में प्रिया टंडन ने संजय टंडन के लिए मांगे वोट स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत : संजय टंडन

 

राम मंदिर पर न्यायपालिका को अपना काम करने दें : संजय सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Dec 2018

राम मंदिर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए वोट बैंक की राजनीति बताते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों को न्यायपालिका का आदर करना चाहिए और अयोध्या विवाद पर न्यायपालिका को उसका कार्य करने देना चाहिए। आप सांसद संजय सिंह ने आईएएनएस से कहा कि सभी पार्टियों को विवाद पर सर्वोच्च न्यायालय जो भी फैसला देता है, उसका स्वागत करना चाहिए। संजय सिंह ने कहा, चाहे जो भी फैसला हो इसका कांग्रेज, भाजपा, आप, सुन्नी वक्फ बोर्ड व रामलला पार्टी द्वारा भी स्वागत किया जाना चाहिए। आप फैसले का सम्मान करेगी और दूसरों को भी ऐसा करना चाहिए। साल 1992 में इसी दिन एक हिंदुत्ववादियों की भीड़ ने अयोध्या में 16वीं सदी की बाबरी मस्जिद को तोड़ दिया था और इस जगह पर एक अस्थायी मंदिर बना दिया था। भाजपा इस स्थल पर भव्य मंदिर बनाने का वादा हर चुनाव में करती आई है। हालांकि धर्मनिरपेक्ष देश की सरकार का काम मंदिर या मंदिर बनवाना नहीं है।

यह मामला अब सर्वोच्च न्यायालय में है। सर्वोच्च न्यायालय ने अयोध्या पर सुनवाई के मामले को अपनी प्राथमिकता में नहीं होने की बात कहते हुए जनवरी, 2019 के लिए टाल दिया है। संजय सिंह ने भाजपा पर राममंदिर को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, भाजपा के लिए राम मंदिर वोट बैंक की राजनीति है। उन्हें भगवान राम की कोई परवाह नहीं है। बीते 25 सालों से वह मंदिर निर्माण की बात कह रहे हैं, लेकिन तारीख की घोषणा नहीं कर रहे हैं कि वह कब मंदिर बनाएंगे। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा सर्वोच्च न्यायालय के हर फैसले को नहीं मानती, बल्कि अपने नफा-नुकासान का हिसाब लगाकर चुनिंदा फैसलों का ही अनुसरण करती है। उन्होंने कहा, तीन तलाक पर अदालत के आदेश का पालन कर वे महिलाओं के अधिकारों की परवाह करने का दावा करते हैं, लेकिन सबरीमाला पर आए फैसले को स्वीकार नहीं कर रही।..आप को अदालत के आदेश का पूरी तरह से व सम्मान के साथ पालन करना है।

 

Tags: Sanjay Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD