Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी पर लगाया राष्ट्रीय सुरक्षा के राजनीतिकरण का आरोप

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Nov 2018

Last updated on: Nov 26, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 'सैनिकों के रक्त और शहादत का इस्तेमाल वोट बटोरने के औजार के रूप में करने का' आरोप लगाया। मुंबई आतंकी हमले की 10वीं बरसी पर सोमवार को कांग्रेस ने केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली सरकार पर पाकिस्तान के साथ ढुलमुल नीतियां अपनाने का भी आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा कि पाकिस्तान संबंधी नीतियां बदलने के कारण ही सरकार मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड जकी-उर रहमान लखवी समेत अन्य अपराधियों के खिलाफ जांच करवाने में विफल रही। कांग्रेस ने मोदी द्वारा सोमवार को राजस्थान में राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर दिए गए बयान पर आपत्ति जताई। मोदी ने कहा था कि उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर कभी राजनीति नहीं की। इस पर कांग्रेस ने उनको 'झूठ बोलने का बादशाह' बताया। कांग्रेस ने कहा, "राष्ट्रीय सुरक्षा और हमारे सैनकों की शहादत का राजनीतिकरण करना भाजपा के लिए स्वभाविक है।"कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "पिछले साढ़े चार साल में मोदी सरकार की पाकिस्तान को लेकर नीतियां बदलती (फ्लिप-फ्लॉप) रही हैं जिसके कारण मुंबई आतंकी हमले के अन्य अपराधियों के खिलाफ जांच नहीं हो पाई और वे पाकिस्तान में आज खुले घूम रहे हैं।"उन्होंने मोदी को याद दिलाया कि कांग्रेस की अगुवाई में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार ने अजमल कसाब को 2012 में फांसी पर लटकाया और एक मास्टरमाइंड डेविड हेडली को दोषी करार दिया गया।

सुरजेवाला ने हमले के मास्टरमाइंड और लश्करे तैयबा कमांडर जकी-उर रहमान लखवी का जिक्र करते हुए कहा, "आतंकी हमले का राजनीतिकरण करने का कोई अवसर नहीं छोड़ने वाले मोदी क्या मुंबई आतंकी हमले के हमलावारों की जांच करवाने को लेकर अपनी सरकार के पिछले रिकॉर्ड के संबंध में जवाब देंगे।" पाकिस्तान सरकार ने लखवी की जमानत को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती देने की कोई योजना नहीं होने का संकेत देकर दरअसल उसको दोषमुक्त करार दे दिया है। भाजपा के 54 महीने के शासन काल में लगातार आतंकी हमले होने का जिक्र करते हुए सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने और राष्ट्रहित के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "इन 54 महीनों में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद ने 426 सैनिकों और 278 नागरिकों की जानें ले लीं।"कांग्रेस ने मोदी पर भारत की सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाया और कहा कि मई 2014 के बाद पाकिस्तान की ओर से युद्ध विराम उल्लंघन की घटनाएं 500 फीसदी बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने वित्त वर्ष 2018-19 में सैन्यबल का बजट जो आवंटित किया है वह सकल घरेलू उत्पाद का 1.58 फीसदी है जोकि 1962 के बाद सबसे कम है।उन्होंने मोदी पर 'डोकलाम में चीन की किलेबंदी' और देश में वामपंथी उग्रवाद को सिर उठाने का मौका देने का भी आरोप लगाया।

 

Tags: Randeep Singh Surjewala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD