Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नैतिकता से ही बचेगी पत्रकारिता की विश्वसनीयता : अजय पराशर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 16 Nov 2018

Last updated on: Nov 16, 2018, 00:00 IST

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर धर्मशाला में सूचना जनसंपर्क विभाग के कार्यालय के प्रेस कक्ष में डिजिटल युग में पत्रकारिता आचारनीति और चुनौतियां विषय पर परिचर्चा आयोजित की गयी । सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक अजय पराशर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने डिजिटल युग में पत्रकारिता में विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए नैतिकता पर बल देने की जरूरत बताई।पराशर ने कहा कि हर युग में पत्रकारिता के समक्ष चुनौतियां रही हैं। लेकिन संपूर्ण निदान के लिए समस्या का जड़ से ईलाज जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज पूरे समाज का शक के दायरे में होना बड़ी विडंबना है। इस दायरे से बाहर आना जरूरी है। उन्होंने व्यक्तिगत से सामूहिकता की ओर बढ़ने की जरूरत बताते हुए समस्या के हल के लिए प्रयास करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमें व्यक्तिगत आचार संहिता पर जोर देना चाहिए।परिचर्चा में भाग लेते हुए वरिष्ठ पत्रकार प्रेम सूद ने डिजीटल युग में पत्रकारिता में ‘फेक व पेड’ समाचार की समस्या का जिक्र करते हुए स्वयं की आचार संहिता बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज हर व्यक्ति रिर्पोटर की भूमिका में है, ऐसे में मीडिया और पत्रकारिता के अंतर को समझना भी जरूरी है। 

पत्रकार नरेश ठाकुर ने डिजिटल युग में पत्रकारिता में बढ़ते पक्षपात को चुनौती बताया और समाचारों की सत्यता जाने बिना ‘डेडलाईन’ के दबाव में अपुष्ट समाचारों से बचने की जरूरत बताई। उन्होंने डिजिटल युग में स्वयं पर नियंत्रण रख सकने की वृति को बढ़ाने की आवश्यकता बताई।पत्रकार अशोक महाजन ने कहा कि अपुष्ट जानकारी से दिया गया समाचार पत्रकारिता के मूल्यों को ठेस पहुंचाता है। पत्रकार विक्रम ठाकुर ने कहा कि नैतिकता एवं जवाबदेही के अभाव में सोशल मीडिया दूसरों की छवि खराब करने के लिए एक साधन की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है तथा इसे बदलने की जरूरत है। पत्रकार गफूर खान ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में अन्यों से प्रतिस्पर्धा के स्थान पर जरूरी है खुद से सही जानकारी देने की प्रतिस्पर्धा हो। उन्होंने डिजिटल युग में तुरंत खबरें भेजने के बढ़ते दबाव में स्वयं को सही तरीके से संभालने की जरूरत को रेखांकित किया।पत्रकार मिलन ने डिजीटल युग में पत्रकारिता आचारनीति और चुनौतियों पर तकनीकी पक्ष रखा । उन्होंने कहा कि विश्वसनीयता एवं तथ्यपरकता ही पत्रकार की वास्तविक पूंजी है। पत्रकार संजय अग्रवाल ने आज के समय में ई-पत्रकारिता के बढ़ते प्रभाव पर अपने विचार रखे। पत्रकार नृपजीत निप्पी ने कहा कि समाचारों की निष्पक्षता पर ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है। पत्रकार पूजा ने सोशल मीडिया में मुद्दों के भटकाव व व्यक्तिगत आक्षेपों को चुनौती बताया। पत्रकार राकेश भारद्वाज ने जल्दी और दूसरों से आगे निकलने की होड़ में तथ्यों की सत्यता पर ध्यान देने की जरूरत बताई। 

 

Tags: DIPR HIMACHAL , PRESS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD